Science, asked by rohitsalve3865, 11 months ago

0.051 g ऐलुमिनियम ऑक्साइड (Al2O3) में ऐलुमिनियम आयन की संख्या का परिकलन कीजिए। (संकेत: किसी आयन का द्रव्यमान उतना ही होता है जितना कि उसी तत्व के परमाणु का द्रव्यमान होता है। ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27 u है।)

Answers

Answered by pranamsinha
21

HEYA MATE ‼️ HERE'S YOUR ANSWER ❤️❤️

IF YOU LIKED IT THEN PLEASE MARK THIS AS THE BRAINLIEST ANSWER ❤️❤️

Attachments:
Answered by nikitasingh79
39

उत्तर :  

ऐलुमिनियम ऑक्साइड का रासायनिक सूत्र Al2O3

ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27 u

ऑक्सीजन का परमाणु द्रव्यमान = 16 u

ऐलुमिनियम ऑक्साइड ( Al2O3) का आण्विक द्रव्यमान

= (27 u × 2) + (16 u × 3)

= 54 u + 48 u = 102 u

1 मोल ऐलुमिनियम ऑक्साइड का द्रव्यमान = 102 g

102 g ऐलुमिनियम ऑक्साइड में अणुओं की संख्या = 6.022 × 10^23

1 g ऐलुमिनियम ऑक्साइड में अणुओं की संख्या = 6.022× 10^23/102

0.051 g ऐलुमिनियम ऑक्साइड में अणुओं की संख्या = (6.022× 10^23/102)

× 0.051

= 3.011 × 10^20 अणु

(Al2O3) में ऐलुमिनियम आयन (Al3+) की संख्यां = 2

3.011 × 10^20 एलुमिनियम ऑक्साइड में ऐलुमिनियम आयन की संख्यां

= 3.011 × 10^20 × 2

= 6.022 × 10^20  

अतः ,0.051 g ऐलुमिनियम ऑक्साइड (Al2O3) में ऐलुमिनियम आयन (Al3+) की संख्या 6.022 × 10^20 ।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

Similar questions