1.22 न्यूटन के गति के नियमों की परिभाषा लिखिए एवं प्रत्येक का खेलो से उदाहरण दीजिए
Answers
Answer:
न्यूटन के गति के तीन नियम है ।
Explanation:
● न्यूटन के गति का प्रथम नियम
"यदि कोई वस्तु विराम की अवस्था मे है तो विराम की अवस्था मे ही रहेगी और गति की अवस्था मे है तो गति की अवस्था मे ही रहेगी जब तक की उस पर कोई बाह्य बल आरोपित न किया जाए "
उदाहरण - जब हम साइकिल चलाते है तो साइकिल को गतिशील रखने के लिए हमे निरन्तर उसके पैन्डल पर दबाव बनाए रखना होता है यदि हम उस पर से दबाव हटा देंगे तो साइकिल धीरे- धीरे रुक जाएगी ।
● न्यूटन के गति का दूसरा नियम
" किसी भी पिण्ड की संवेग परिवर्तन की दर लगाए गए बल के समानुपाती होती है।और उसकी दिशा वही होती है।जो बल की है।"
F = ma
जहाँ , F = force ( बल )
m = mass ( द्रव्यमान )
a = acceleration ( त्वरण )
उदाहरण- आपने खिलाडी को गेंद पकडते हुए तो देखा ही होगा ,जब वह गेंद पकडता है तो उसे गेंद पकडते समय अपने हाथ को पीछे खीचता है।जिससे कि गेंद का वेग कम हो और उसे चोट कम लगे।
● न्यूटन के गति का तीसरा नियम
" प्रत्येक क्रिया की सदैव बराबर एवं विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है।"
F12 = -F21
उदाहरण- बन्दूक से गोली चलाने पर पीछे की ओर धक्का लगना