Geography, asked by maahira17, 9 months ago

1. बहुवैकल्पिक प्रश्न :
(i) निम्नलिखित में से किस विद्वान ने भूगोल (Geography) शब्द (Term) का प्रयोग किया?
(क) हेरोइटस (ख) गौलिलियो (ग) इरेटास्थेनीज़ (घ) अरस्तु
(ii) निम्नलिखित में से किस लक्षण को भौतिक लक्षण कहा जा सकता है?
(क) पत्तन (ख) मैदान (ग) सड़क (घ) जल उद्यान
(iii) स्तंभ I एवं II के अंतर्गत लिखे गए विषयों को पढ़िए।
स्तंभ क स्तंभ ख
प्राकृतिक/सामाजिक विज्ञान भूगोल की शाखाएँ
1. मौसम विज्ञान अ. जनसंख्या भूगोल
2. जनांकिकी ब. मृदा भूगोल
3. समाजशास्त्र स. जलवायु विज्ञान
4. मृदा विज्ञान द. सामाजिक भूगोल
सही मेल को चिह्नांकित कीजिए
(क) 1ब, 2स, 3अ, 4द (ख) 1द, 2ब, 3स, 4अ
(ग) 1अ, 2द, 3ब, 4स (घ) 1स, 2अ, 3द, 4ब
(iv) निम्नलिखित में से कौन सा प्रश्न कार्य-कारण संबंध से जुड़ा हुआ है?
(क) क्यों (ख) क्या (ग) कहाँ (घ) कब
(v) निम्नलिखित में से कौन सा विषय कालिक संश्लेषण करता है?
(क) समाजशास्त्र (ख) मानवशास्त्र (ग) इतिहास (घ) भूगोल

Answers

Answered by nikitasingh79
9

Answer:

(i) निम्नलिखित में से इरेटास्थेनीज़ विद्वान ने भूगोल (Geography) शब्द (Term) का प्रयोग किया।

 दिए गए विकल्पों में से विकल्प (ग) इरेटास्थेनीज़ सही उत्तर है।  

 

  (ii) निम्नलिखित में से मैदान को भौतिक लक्षण कहा जा सकता है।

 दिए गए विकल्पों में से विकल्प (ख) मैदान सही उत्तर है।  

 

 (iii) 1. मौसम विज्ञान → स. जलवायु विज्ञान

 2. जनांकिकी → अ. जनसंख्या भूगोल

 3. समाजशास्त्र → द. सामाजिक भूगोल

 4. मृदा विज्ञान → ब. मृदा भूगोल

 दिए गए विकल्पों में से विकल्प (घ) 1स, 2अ, 3द, 4ब  सही उत्तर है।  

 

 (iv) निम्नलिखित में से क्यों प्रश्न कार्य-कारण संबंध से जुड़ा हुआ है।

 दिए गए विकल्पों में से विकल्प (क) क्यों सही उत्तर है।  

 

(v) निम्नलिखित में से इतिहास विषय कालिक संश्लेषण करता है।

 दिए गए विकल्पों में से विकल्प (ग) इतिहास सही उत्तर है।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए :

(i) आप विद्यालय जाते समय किन महत्वपूर्ण सांस्कृतिक लक्षणों का पर्यवेक्षण करते हैं? क्या वे सभी समान हैं अथवा असमान? उन्हें भूगोल के अध्ययन में सम्मिलित करना चाहिए अथवा नहीं? यदि हाँ तो क्यों?

 

(ii) आपने एक टेनिस गेंद, क्रिकेट गेंद, संतरा एवं लौकी देखा होगा। इनमें से कौन सी वस्तु की आकृत्ति पृथ्वी की आकृत्ति से मिलती जुलती है? आपने इस विशेष वस्तु को पृथ्वी की आकृत्ति को वर्णित करने के लिए क्यों चुना है।

(iii) क्या आप आपने विद्यालय में वन महोत्सव समारोह का आयोजन करते हैं? हम इतने पौधारोपण क्यों करते हैं? वृक्ष किस प्रकार पारिस्थैतिक संतुलन बनाए रखते हैं?

 

(iv) आपने हाथी, हिरण, केंचुए, वृक्ष एवं घास देखा है। वे कहाँ रहते एवं बढ़ते हैं? उस मंडल को क्या नाम दिया गया है? क्या आप इस मंडल के कुछ लक्षणों का वर्णन कर सकते हैं?

 

(v) आपको अपने निवास से विद्यालय जाने में कितना समय लगता हैं? यदि विद्यालय आपके घर की सड़क के उस पार होता तो आप विद्यालय पहुँचने में कितना समय लेते? आने जाने के समय पर आपके घर एवं विद्यालय के बीच की दूरी का क्या प्रभाव पड़ता है? क्या आप समय को स्थान या, इसके विपरीत, स्थान को समय में परिवर्तित कर सकते हैं?

brainly.in/question/11921520

Answered by vinitChaurase
8

Answer:

nimnalikhit mein se kis vidwan mein Bhopal ka prayog Kiya

Similar questions