Geography, asked by Sandeep5506, 10 months ago

1. बहुवैकल्पिक प्रश्न :(i) उस तत्त्व की पहचान करें जो जलीय चक्र का भाग नहीं है। (क) वाष्पीकरण (ख) वर्षण (ग) जलयोजन (घ) संघनन (ii) महाद्वीपीय ढाल की औसत गहराई निम्नलिखित के बीच होती है। (क) 2-20 मीटर (ख) 20-200 मीटर (ग) 200-2,000 मीटर (घ) 2,000-20,000 मीटर (iii) निम्नलिखित में से कौन सी लघु उच्चावच आकृति महासागरों में नहीं पाई जाती है? (क) समुद्री टीला (ख) महासागरीय गभीर (ग) प्रवाल द्वीप (घ) निमग्न द्वीप (v) लवणता को प्रति समुद्री जल में घुले हुए नमक (ग्राम) की मात्रा से व्यक्त किया जाता है-(क) 10 ग्राम (ख) 100 ग्राम । (ग) 1000 ग्राम (घ) 10,000 ग्राम (iv) निम्न में से कौन सा सबसे छोटा महासागर है? (क) हिंद महासागर (ख) अटलांटिक महासागर (ग) आर्कटिक महासागर (घ) प्रशांत महासागर

Answers

Answered by nikitasingh79
1

Answer:

(i) जलयोजन जलीय चक्र का भाग नहीं है।  

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (ग) जलयोजन सही उत्तर है।

 

(ii) महाद्वीपीय ढाल की औसत गहराई 200-2,000 मीटर के बीच होती है।  

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (ग) 200-2,000 मीटर सही उत्तर है।

 

(iii) महासागरीय गंभीर लघु उच्चावच आकृति महासागरों में नहीं पाई जाती है।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (ख) महासागरीय गंभीर  सही उत्तर है।

 

(iv) आर्कटिक महासागर सबसे छोटा महासागर है।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (ग) आर्कटिक महासागर सही उत्तर है।

 

(v) लवणता को प्रति समुद्री जल में घुले हुए नमक (ग्राम) की 1000 ग्राम मात्रा से व्यक्त किया जाता है ।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (ग) 1000 ग्राम सही उत्तर है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए :

(i) हम पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं?

(ii) महाद्वीपीय सीमांत क्या होता है?

(iii) विभिन्न महासागरों के सबसे गहरे गर्तों की सूची बनाइये।

(iv) तापप्रवणता क्या है?

(v) समुद्र में नीचे जाने पर आप ताप की किन परतों का सामना करेंगे? गहराई के साथ तापमान में भिन्नता क्यों आती है?

(vi) समुद्री जल की लवणता क्या है?

https://brainly.in/question/11905031

Similar questions