Hindi, asked by Shristy5366, 5 months ago

1. 'क्रिया' से क्या तात्पर्य है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।




Please answer fast ​

Answers

Answered by shishir303
0

क्रिया से तात्पर्य कार्य होने के बोध से होता है। जिससे कार्य होने का बोध होता हो। वह क्रिया कहलाती है।

क्रियाएँ मुख्यत: दो प्रकार की होती है...

• सकर्मक क्रिया

• अकर्मक क्रिया

सकर्मक क्रिया : जिस क्रिया के प्रयोग में कर्म की अपेक्षा रहती है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं।

जैसे...

मोहन ने बाँसुरी बजाई।

रोहन चाय पी रहा है।

अकर्मक क्रिया : जिस क्रिया के प्रयोग में कर्म की अपेक्षा नहीं होती, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं।

जैसे...

राधा नाचती है।

राजू सो रहा है।

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions