Hindi, asked by manavmungra4, 2 months ago

1. कुत्ते के ऊपर निबंध लेखन​

Answers

Answered by Ristar
5

Answer:

कुत्ता सभ्यता के आरंभ से ही हमारे साथ है। यह बहुत ही वफादार सेवक और सच्चा दोस्त होता है। पालतु जानवर तो कई हैं लेकिन यह उन सबमें खास और अनूठा होता है। कुत्ता ही इकलौता ऐसा जानवर होता है जो समय पड़ने पर अपने मालिक के लिए अपनी जान भी दे सकता है। यह मनुष्य द्वारा सबसे पहले पालतु बनाया जाने वाला जानवर माना जाता है। कुत्तों की बहुत सी नस्लें हैं, जिन्हें मनुष्य द्वारा पालतु पशु के रुप में प्रयोग किया जाता है। इनका स्वभाव बहुत ही मददगार होता है और इसे मनुष्य का सबसे अच्छा मित्र माना जाता है।

Answered by preetisinghallavanya
1

Explanation:

एक कुत्ते के दांत तेज और नुकीले होते हैं, ताकि वह बहुत आसानी से चीजों को चीर-फाड़ सके। इसके चार पैर, दो कान, दो आंखें, एक पूंछ, एक मुंह और एक नाक होती है। यह बहुत चालाक जानवर है और चोरों को पकड़ने में बहुत उपयोगी है। यह बहुत तेज दौड़ता है, जोर से भौंकता है और अजनबियों पर हमला करता है।

Similar questions