Hindi, asked by pardeepsinghsa68, 3 months ago

1. कर्मफल का सिद्धांत क्या है? 

क) मनुष्य को उसके अच्छे/बुरे कर्मों के अनुसार अच्छा/बुरा फल मिलना

ख) उसके अच्छे कर्मों का बुरा फल मिलना

ग) उसके बुरे कर्मों का अच्छा फल मिलना

घ) इनमें से कोई नहीं।



Answers

Answered by bhatiamona
1

सही जवाब है...

मनुष्य को उसके अच्छे/बुरे कर्मों के अनुसार अच्छा/बुरा फल मिलना।

Explanation

कर्म फल का ये सिद्धांत होता है कि मनुष्य जो कर्म करता है, उसी के अनुसार उसको फल मिलता है। यदि मनुष्य ने अच्छे कर्म किए हैं, तो उसका उसे अच्छा फल मिलता है और यदि उसने बुरे कर्म किए हैं, तो उसे उसका बुरा फल मिलता है। कर्म-फल का सिद्धांत मनुष्य को अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित करता है, और उसे बुरे कर्मों को करने से सचेत करता है।

कर्म फल का सिद्धांत अक्सर धर्म-अध्यात्म में धार्मिक विचारधारा से जुड़ा होता है। हिंदू अध्यात्म दर्शन में कर्म-फल का सिद्धांत बेहद महत्वपूर्ण माना गया है, और ऐसा माना जाता है कि मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार ही उसका फल मिलता है। यहां तक कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार मनुष्य पिछले जन्म में जो भी अच्छे बुरे कर्म करता है, उसका फल उसे अगले जन्मों तक भोगना पड़ता है।

Similar questions