Computer Science, asked by susanth38, 8 months ago

1.मैंने उसे पढ़ाया और नौकरी दिलवाई । ( संयुक्त से सरल वाक्य बनाइए )
2.वह खाना खाकर सो गया । ( सरल से संयुक्त वाक्य )
3.प्रातः काल हुआ और सूरज की किरणें चमक उठी (संयुक्त से मिश्र वाक्य )
4.विपुल बीमार था , अतः वह विद्यालय नहीं गया । (संयुक्त से सरल वाक्य )
5.जो लोग परिश्रम करते हैं , उन्हें अधिक समय तक निराश नहीं होना पड़ता । ( मिश्र से
सरल वाक्य )
6. कर्मवीर कभी हार का मुंह नहीं देखते । (सरल से मिश्र वाक्य )
7.जैसे ही चन्द्रमा निकला, वैसे ही चारों ओर प्रकाश फैल गया । ( मिश्र से संयुक्त )
8. प्रातः काल हआ और वर्षा होने लगी । (संयुक्त से मिश्र वाक्य)
9.जो व्यक्ति बुद्धिमान होते हैं, उनका सब आदर करते हैं । ( मिश्र से सरल वाक्य )
10.नीतू अस्वस्थ थी, इसलिए वह कल विद्यालय नहीं गई थी । ( संयुक्त से मिश्र वाक्य )​

Answers

Answered by parwanoo958
4

Answer:

Maine use PDA kr nokri dilwai

2. Usne khana khya or so gya

3. Prath kal hote hi suraj ki kirane chmk uthi

4.

Answered by bhatiamona
1

1. मैंने उसे पढ़ाया और नौकरी दिलवाई। (संयुक्त से सरल वाक्य बनाइए)

सरल वाक्य : मैने उसे पढ़ाकर नौकरी दिलवाई।

2. वह खाना खाकर सो गया। (सरल से संयुक्त वाक्य)

संयुक्त वाक्य : उसने खाना खाया और सो गया।

3. प्रातः काल हुआ और सूरज की किरणें चमक उठी। (संयुक्त से मिश्र वाक्य)

मिश्र वाक्य : जैसे ही प्रातः काल हुआ, वैसे ही सूरज की किरणें चमक उठीं।

4. विपुल बीमार था, अतः वह विद्यालय नहीं गया। (संयुक्त से सरल वाक्य)

सरल वाक्य : विपुल बीमार होने के कारण विद्यालय नही आ सका।

5. जो लोग परिश्रम करते हैं , उन्हें अधिक समय तक निराश नहीं होना पड़ता। (मिश्र से सरल वाक्य)

सरल वाक्य : परिश्रम करने वालों को अधिक समय तक निराश नही होना पड़ता।

6. कर्मवीर कभी हार का मुंह नहीं देखते। (सरल से मिश्र वाक्य )

मिश्र वाक्य : जो कर्मवीर होते हैं, वे कभी हार का मुँह नही देखते।

7. जैसे ही चन्द्रमा निकला, वैसे ही चारों ओर प्रकाश फैल गया। (मिश्र से संयुक्त)

संयुक्त वाक्य : चन्द्रमा निकला और चारों ओर प्रकाश फैल गया।

8. प्रातः काल हआ और वर्षा होने लगी। (संयुक्त से मिश्र वाक्य)

मिश्र वाक्य : जैसे ही प्रातःकाल हुआ वैसे ही वर्षा होने लगी।

9. जो व्यक्ति बुद्धिमान होते हैं, उनका सब आदर करते हैं। (मिश्र से सरल वाक्य)

सरल वाक्य : बुद्धिमान व्यक्ति का सब आदर करते हैं।

10. नीतू अस्वस्थ थी, इसलिए वह कल विद्यालय नहीं गई थी। (संयुक्त से मिश्र वाक्य)

मिश्र वाक्य : चूँकि नीतू अस्वस्थ थी, अतः कल वह विद्यालय नही गई थी।

Similar questions