Hindi, asked by asit33, 10 months ago

1) निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के सही उत्तरों पर (√) लगाइए । [1 X 5 = 05]
संघर्ष के मार्ग में अकेला ही चलना पड़ता है। कोई बाहरी शक्ति आपकी सहायता नहीं करती है। परिश्रम, दृढ़ इच्छा शक्ति व लगन आदि मानवीय गुण व्यक्ति को संघर्ष करने और जीवन में सफलता प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। दो महत्त्वपूर्ण तथ्य स्मरणीय है – प्रत्येक समस्या अपने साथ संघर्ष लेकर आती है। प्रत्येक संघर्ष के गर्भ में विजय निहित रहती है। एक अध्यापक छोड़ने वाले अपने छात्रों को यह संदेश दिया था – तुम्हें जीवन में सफल होने के लिए समस्याओं से संघर्ष करने को अभ्यास करना होगा। हम कोई भी कार्य करें, सर्वोच्च शिखर पर पहुँचने का संकल्प लेकर चलें। सफलता हमें कभी निराश नहीं करेगी। समस्त ग्रंथों और महापुरुषों के अनुभवों को निष्कर्ष यह है कि संघर्ष से डरना अथवा उससे विमुख होना अहितकर है, मानव धर्म के प्रतिकूल है और अपने विकास को अनावश्यक रूप से बाधित करना है। आप जागिए, उठिए दृढ़-संकल्प और उत्साह एवं साहस के साथ संघर्ष रूपी विजय रथ पर चढ़िए और अपने जीवन के विकास की बाधाओं रूपी शत्रुओं पर विजय प्राप्त कीजिए।
(क) मनुष्य को संघर्ष करने और जीवन में सफलता प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। *
1 point
(i) निर्भीकता, साहस, परिश्रम
(ii) परिश्रम, लगन, आत्मविश्वास
(iii) साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, परिश्रम
(iv) परिश्रम, दृढ़ इच्छा शक्ति व लगन
(ख) प्रत्येक समस्या अपने साथ लेकर आती है– *
1 point
(i) संघर्ष
(ii) कठिनाइयाँ
(iii) चुनौतियाँ
(iv) सुखद परिणाम
(ग) समस्त ग्रंथों और अनुभवों का निष्कर्ष है। *
1 point
(i) संघर्ष से डरना या विमुख होना अहितकर है।
(ii) मानव-धर्म के प्रतिकूल है।
(iii) अपने विकास को बाधित करना है।
(iv) उपर्युक्त सभी
(घ) ‘मानवीय’ शब्द में मूल शब्द और प्रत्यय है- *
1 point
(i) मानवी + य
(ii) मानव + ईय
(iii) मानव + नीय
(iv) मानव + इय
(ङ) संघर्ष रूपी विजय रथ पर चढ़ने के लिए आवश्यक है। *
1 point
(i) दृढ़ संकल्प, निडरता और धैर्य
(ii) दृढ़ संकल्प, उत्साह एवं साहस
(iii) दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और साहस
(iv) दृढ़ संकल्प, उत्तम चरित्र एवं साहस

Answers

Answered by bhatiamona
41

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के सही उत्तर इस प्रकार है:

(क) मनुष्य को संघर्ष करने और जीवन में सफलता प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

(iv) परिश्रम, दृढ़ इच्छा शक्ति व लगन

(ख) प्रत्येक समस्या अपने साथ लेकर आती है–

(i) संघर्ष

(ग) समस्त ग्रंथों और अनुभवों का निष्कर्ष है।

(iv) उपर्युक्त सभी

(i) संघर्ष से डरना या विमुख होना अहितकर है।

(ii) मानव-धर्म के प्रतिकूल है।

(iii) अपने विकास को बाधित करना है।

(घ) ‘मानवीय’ शब्द में मूल शब्द और प्रत्यय है-

(ii) मानव + ईय

‘मानवीय’ : मानव + ईय

(ङ) संघर्ष रूपी विजय रथ पर चढ़ने के लिए आवश्यक है।

(ii) दृढ़ संकल्प, उत्साह एवं साहस

Answered by mpssankar
13

Answer:

(क) (iv)

(ख) (i)

(ग) (iv)

(घ) (ii)

(ङ) (ii)

Similar questions