1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। भारत में राष्ट्रीय एकता का सबसे अच्छा उदाहरण अंडमान में देखने को मिलता है। एक ही परिवार के सदस्य अलग-अलग धर्म को मान सकते हैं। यहाँ के निवासियों को हिंदी, बंगला, तेलुगु, मलयालम, अंग्रेजी, निकोबारी एवं उर्दू के माध्यम से शिक्षा दी जाती है। जिन विद्यालयों में हिंदी के माध्यम से शिक्षा नहीं दी जाती, वहाँ भी आधी छुट्टी के समय विभिन्न भाषा-भाषी बच्चे हिंदी में ही बात करते हैं। यद्यपि हिंदी प्रदेशों के मूलवासियों की संख्या कम है, फिर भी इन द्वीपसमूहों में संपर्क भाषा के रूप में हिंदी का ही प्रयोग किया जाता है। यहाँ के लोग हिंदी बहुत शीघ्र सीख जाते हैं। भाषा के मामले में ये द्वीपसमूह निश्चय ही सारे देश को मार्गदर्शन देते हैं। भारत की सुरक्षा की दृष्टि से भी ये द्वीप समूह महत्वपूर्ण हैं और इन्हें इस रूप में भी विकसित करने के प्रयत्न हो रहे हैं। कल तक वध-स्थल के रूप में कुख्यात कालापानी हम भारतीयों को आतंकित एवं त्रस्त करता था, किंतु वह आज पर्यटकों का तीर्थ बन गया है। आज हर भारतीय स्वेच्छा से कालापानी जाने के लिए उल्लसित है। आज उसके लिए कालापानी आतंक का नहीं, लालसा का, उत्सुकता का पर्याय बन गया है। प्रकृति की सुषमा से युक्त विकासशील अंडमान-निकोबार हमें इतना चकित और विमुग्ध करता रहा कि पता ही नहीं चला कि मेरे कार्यकाल के तीन वर्ष कब बीत गए और आज, जब अंडमान-निकोबार छोड़कर घर लौटने की तैयारी कर रहा हूँ, तो मुझे अपने इस मनचाहे कालापानी की विविध स्मृतियाँ बार-बार भाव-विह्वल कर रही हैं।

(क)

अंडमान के द्वीप समूह में हिंदी का प्रयोग किस रूप में होता है तथा भाषा के मामले में अंडमान के द्वीपसमूह सारे देश को मार्गदर्शन किस प्रकार दे सकते हैं?

(ख) 'कालापानी' से क्या तात्पर्य है?

(ग) 'आज हर भारतीय स्वेच्छा से कालापानी जाने के लिए उत्सुक है'-पंक्त का क्या आशय है?

(घ) लेखक का मन भाव-विह्वल क्यों हो रहा था?

(ङ) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए। (च) लेखक को विविध स्मृतियों क्यों विह्वल कर रही हैं?
Answers
Answered by
5

first read the questions and then try to answer
first read the questions and then try to answer
Similar questions