Hindi, asked by nareshbarawal1973, 12 hours ago

1. निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए.
हम तो एक एक करि जाना।
दोइ कहैं तिनहीं कौं दोजग जिन नाहिंन पहिचांनां।।
एकै पवन एक ही पानी एकै जोति समानां।
एकै खाक गढ़े सब भाडै एकै कोहरा सांनां।।
जैसे बाढ़ी काष्ट ही काटै अगिनि न काटे कोई।
सब घटि अंतरि तूही व्यापक धरै सरूपै सोई।।
माया देखि के जगत लुभांनां काहे रे नर गरबांनां।
निरभै भया कळू नहिं ब्यापै कहै कबीर दिवांनां।।
1. कबीर परमात्मा के किस स्वरूप में आस्था रखते हैं?
2 कबीर ने किन लोगों को नरक का अधिकारी माना है?
3. कबीर ने किस प्रकार सिद्ध किया है कि ईश्वर एक है?
4. संसार के लोग किसको देखकर आकर्षित हो जाते हैं?
5. कबीरदास की भाषा कौन सी है?​

Answers

Answered by banshika51
1

Answer:

1.कबीर परमात्मा के अद्वैत स्वरुप मे आस्था रखते हैं और वह् स्वरुप निर्गुण निराकार ईश्वर का है

2.कबीर ने उन लोगों को नर्क का अधिकारी माना है जो लोग परमात्मा को एक नहीं दो मानते हैं

3.कबीर ईश्वर को एक ही मानते हैं। उसके समर्थन में वे कहते हैं कि संसार के सभी जीव एक ही वायु में श्वास (साँस) लेते हैं। सभी के लिए एक ही जल है और सभी एक ही मिट्टी से बने हैं।

4.संसार के लोग माया को देखकर आकर्षित हो जाते हैं

5.संस्कृत

Similar questions