Hindi, asked by aavdeshsahu, 5 hours ago

1. निराला जी की किस कविता में इलाहाबाद नगर का उल्लेख हुआ है।
2 केंचुआ छंद किसकी देन है।
3 सर्वहार वर्ग का उल्लेख किस वाद में मिलता है।
4वैदेही वनवास किसकी रचना है।
5 मधुशाला से किस कवि को प्रसिद्धी मिली।
एक भारतीय आत्मा के रूप में किसे जाना जाता है।
7. जागरण सुधार काल के किसी एक रचनाकार का नाम लिखिए।
Bअमर गीत सार के रचनाकार के नाम लिखिए।
साकेत का प्रचीन नाम क्या है?
10. निज भाषा उन्नति का है। किस कवि के रचना की पक्ति है।
11. मेरा नया बचपन के रचनाकार का नाम लिखें।
12 गरूड़ किसने देखा है, किसकी रचना है।
13 महावीर प्रसाद द्विवेदी ने किस पत्रिका का संपादन किया है।
१६. प्रयोगवाद के प्रर्वतक का पूरा नाम लिखिए।
15 तारसप्तक का प्रकाशन वर्ष क्या है?
16. छायावाद के उस कवि का नाम लिखें, जिनकी जन्म स्थान छत्तीसगढ़ प्रांत है।
17. किसी भी एक राष्ट्रीय कवि का नाम लिखें।
18 छायावाद के आधार स्तंभ कवियों के नाम लिखें।
19. "अंधेरे में कविता के रचनाकार के नाम क्या है?
20. द्रुत पाठ को छोड़कर पाठ्यक्रम में कुल कितने कवियों की कविताएँ है।​

Answers

Answered by shishir303
7

1. निराला जी की किस कविता में इलाहाबाद नगर का उल्लेख हुआ है।

‘वह तोड़ती पत्थर’ कविता में।

2. केंचुआ छंद किसकी देन है।

सूर्यत्रिपाठी निराला की।

3. सर्वहार वर्ग का उल्लेख किस वाद में मिलता है।

मार्क्सवाद में

4. वैदेही वनवास किसकी रचना है।

अयोध्यासिंह उपाध्याया हरिऔध की।

5. मधुशाला से किस कवि को प्रसिद्धी मिली।

डॉ. हरिवंशराय बच्चन को।

6. एक भारतीय आत्मा के रूप में किसे जाना जाता है।

माखनलाल चतुर्वेदी को।

7. जागरण सुधार काल के किसी एक रचनाकार का नाम लिखिए।

मैथिलीशरण गुप्त

8. भ्रमर गीत सार के रचनाकार के नाम लिखिए।

आचार्य रामचंद्र शुक्ल।

9. साकेत का प्राचीन नाम क्या है?

अयुद्धा या अयोध्या

10. निज भाषा उन्नति का है। किस कवि के रचना की पक्ति है।

भारतेंदु हरिश्चंद्र की

11. मेरा नया बचपन के रचनाकार का नाम लिखें।

सुभद्रा कुमारी चौहान

12. गरूड़ किसने देखा है, किसकी रचना है।

श्रीकांत वर्मा की।

13. महावीर प्रसाद द्विवेदी ने किस पत्रिका का संपादन किया है।

सरस्वती पत्रिका का।

14. प्रयोगवाद के प्रर्वतक का पूरा नाम लिखिए।

सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय।

15. तारसप्तक का प्रकाशन वर्ष क्या है?

1943 ई्स्वी।

16. छायावाद के उस कवि का नाम लिखें, जिनकी जन्म स्थान छत्तीसगढ़ प्रांत है।

मुकुटधर पांडे।

17. किसी भी एक राष्ट्रीय कवि का नाम लिखें।

मैथिली शरण गुप्त

18. छायावाद के आधार स्तंभ कवियों के नाम लिखें।

जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, सुमित्रा नंदन पंत, महादेवी वर्मा।

19. "अंधेरे में कविता के रचनाकार के नाम क्या है?

गजानन माधव मुक्तिबोध।

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Answered by chandrapuran0410
1

Answer:

nirala ji kis Kavita ke allahabad mein ullekh hua hai

Similar questions