Hindi, asked by nikki6775, 11 months ago

1.पांच सरल वाक्य को संयुक्त में बदलिए ।
(वो ही)2. सयुंक्त वाक्य से मिश्र वाक्य मे बदलिए ।
3. सयुंक्त वाक्य के दो उदाहरण लिखकर उसे सरल वाक्य मे बदलिए।
4.मिश्र वाक्य के दो उदाहरण लिखकर उसे सरल वाक्य मे बदलिए।

Answers

Answered by proudyindian9603
430
i hope its helpful....☺✌☺

रचना के आधार पर सरल वाक्य का परिवर्तन 


सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य==>
 
१ - सरल वाक्य ==> राधा नाचती - गाती है।             
  संयुक्त वाक्य ==> राधा नाचती है और गाती है।

 
२ - सरल वाक्य ==> मोहन हँसकर बोला।                 
  संयुक्त वाक्य ==> मोहन हँसा और बोला।
 
३ -सरल वाक्य ==> तुम पढ़कर सो जाना।              
  संयुक्त वाक्य ==> तुम पढ़ना और सो जाना।
 
४ -सरल वाक्य ==> अंकित की कलम छूटकर गिर गई। 
  संयुक्त वाक्य ==> अंकित की कलम छूटी और गिर गई।
 
५ -सरल वाक्य ==> बादल घिरते ही मोर नाचने लगा।   
  संयुक्त वाक्य ==> बादल घिरे और मोर नाचने लगा।
 
६ -सरल वाक्य ==> प्रथम आते ही खेलने लगे।         
  संयुक्त वाक्य ==> प्रथम आया तथा खेलने लगा।
 
७ -सरल वाक्य ==> सूरज के निकलते ही फूल खिल उठे। 
  संयुक्त वाक्य ==> सूरज निकला और फूल खिल उठे।
 
८ -सरल वाक्य ==> अभि तथा दीपक खेल - कूद रहे हैं । 
  संयुक्त वाक्य ==> अभि तथा दीपक खेल रहे हैं एवं कूद रहे हैं।
 
९ -सरल वाक्य ==> सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना।  
  संयुक्त वाक्य ==> सूरज पढ़ा-लिखा और अधिकारी बना।
 
१०-सरल वाक्य ==> अभिषेक थैला लेकर बाज़ार चला गया । 
   संयुक्त वाक्य ==> अभिषेक थैला लिया और बाज़ार चला गया।  

 

सरल वाक्य से मिश्र वाक्य==>
 
१ -सरल वाक्य ==> राधा नाचती - गाती है।                 
   मिश्र   वाक्य ==> जो नाचती - गाती है , वह राधा है।
 
२ -सरल वाक्य ==> मोहन हँसकर बोल।                   
    मिश्र  वाक्य ==> वह मोहन है जो हँसकर बोल।    
 
३ -सरल वाक्य ==> तुम पढ़कर सो जाना।                  
    मिश्र  वाक्य ==> जब तुम पढ़ लेना तब सो जाना।
 
४ -सरल वाक्य ==> अंकित की कलम छूटकर गिर गई।     
    मिश्र  वाक्य ==> जो कलम अंकित से छूटी , वह गिर गई।
 
५ -सरल वाक्य ==> बादल घिरते ही मोर नाचने लगा।       
    मिश्र  वाक्य ==> जैसे ही बादल घिरे , मोर नाचने लगा।
 
६ -सरल वाक्य ==> प्रथम आते ही खेलने लगे।             
     मिश्र  वाक्य ==> प्रथम जैसे ही आया वह , खेलने लगा।
 
७ -सरल वाक्य ==> सूरज के निकलते ही फूल खिल उठे। 
    मिश्र  वाक्य ==> सूरज निकला  औरफूल खिल उठे।
 
८ -सरल वाक्य ==> अभि तथा दीपक खेल - कूद रहे हैं।    
    मिश्र  वाक्य ==> जो खेल एवं कूद रहे हैं,वे अभि तथा दीपक हैं।
 
९ -सरल वाक्य ==> सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना।     
     मिश्र  वाक्य ==> जैसे ही सूरज पढ़-लिखा,वह अधिकारी बन गया।
 
१०-सरल वाक्य ==> अभिषेक थैला लेकर चला गया।       
      मिश्र  वाक्य ==> अभिषेक तब चला गया जब उसने थैला लिया। 

रचना के आधार पर संयुक्त वाक्य का परिवर्तन  

संयुक्त वाक्य से सरल वाक्य==>

१ - संयुक्त ==> सभी लिख चुके हैं लेकिन सृजिता अभी तक लिख रही है।
     सरल ==> सभी के लिख चुकने पर भी सृजिता लिख रही है।

२ - संयुक्त ==> निधि रात भर पढ़ती है ताकि परीक्षा देने की तैयारी कर सके।
    सरल  ==> निधि रातभर पढ़कर परीक्षा देने की तैयारी करती है।

३ - संयुक्त ==> अभिलाषा ने रोना शुरू किया और बेहोश हो गई।
    सरल  ==> अभिलाषा रोते हुए बेहोश हो गई।

४ - संयुक्त ==> एलिन फ़ेसबुक करती है या ह्वाट्सएप करती है।
    सरल  ==> एलिन फ़ेसबुक या ह्वाट्सएप करती है।

५ - संयुक्त ==> श्रेयसी बीमार थी अत: स्कूल नहीं आई।
    सरल  ==> श्रेयसी बीमार होने के कारण स्कूल नहीं आई।

६ - संयुक्त ==>  सौमिता खाना खाई और चली गई।
    सरल  ==> सौमिता खाना खाकर चली गई।

७ - संयुक्त ==> आयुष ने केक काटा और सबको बाँट दिया ।
    सरल  ==> आयुष ने केक काट कर सबको बाँट दिया ।

८ - संयुक्त ==> सीमा को खेलना भी अच्छा लगता है और सोना भी।
    सरल  ==> सीमा को खेलना और सोना अच्छा लगता है।

९ - संयुक्त ==> तुम्हारे बारे में सभी बच्चे जानते हैं और बड़े भी।
    सरल  ==> तुम्हारे बारे में बच्चे और बड़े सभी जानते हैं।

१० - संयुक्त ==> उसके पास घड़ी तो थी किन्तु ठीक नहीं थी।
     सरल  ==> उसके पास ठीक घड़ी नहीं थी।

संयुक्त वाक्य से मिश्र वाक्य==> 

१- संयुक्त वाक्य ==> सभी लिख चुके हैं लेकिन सृजिता अभी तक लिख रही है।
  मिश्र   वाक्य ==> सृजिता लिख रही है जबकि सभी लिख चुके हैं।
 
२-संयुक्त वाक्य ==>निधि रात भर पढ़ती है ताकि परीक्षा देने की तैयारी कर सके। 
   मिश्र वाक्य ==> निधि इसलिए रातभर पढ़ती है क्योंकि वह परीक्षा देने की                  तैयारी करती है।
 
३- संयुक्त वाक्य ==>अभिलाषा ने रोना शुरू किया और बेहोश हो गई।
   मिश्र   वाक्य ==> जैसे ही अभिलाषा ने रोना शुरू किया, वह बेहोश हो गई।
 
४- संयुक्त वाक्य ==> एलिन फ़ेसबुक करती है या ह्वाट्सएप करती है ।
    मिश्र   वाक्य ==> जो फ़ेसबुक या ह्वाट्सएप करती है, वह एलिन है।
 
५- संयुक्त वाक्य ==>  श्रेयसी बीमार थी , अत: स्कूल नहीं आई।
    मिश्र   वाक्य ==> श्रेयसी स्कूल नहीं आई क्योंकि वह बीमार थी।
 
६- संयुक्त वाक्य ==> सौमिता खाना खाई और चली गई।
    मिश्र   वाक्य ==> ज्योंही सौमिता ने खाना खाया, वह चली गई।
 
७- संयुक्त वाक्य ==> आयुष ने केक काटा और सबको बाँट दिया ।
    मिश्र   वाक्य ==> आयुष ने सबको केक तब बाँटा जब काट लिया।
 
८- संयुक्त वाक्य ==> सीमा को खेलना भी अच्छा लगता है और सोना भी।
    मिश्र   वाक्य 

Answered by chauhananil68
8

Answer:

इसलिए आज, जैसा कि मैं फिर से दंत कुर्सी पर बैठा था, मैं तैयार था। मैंने यह सुनिश्चित किया कि मैं पलटने से पहले पर्याप्त रूप से, केंद्रित और वर्तमान क्षण में था।

मैंने क्या किया? मैंने अपनी नियुक्ति से पहले ध्यान लगाया और फिर अपनी नियुक्ति के माध्यम से ध्यान लगाया!

Similar questions