History, asked by subhashchandra6352, 5 months ago

1. रोमन साम्राज्य के राजनीतिक इतिहास के तीन मुख्य खिलाड़ी कौन थे? प्रत्येक के बारे में दो दो पंक्तियां लिखिए​

Answers

Answered by shishir303
10

➲ रोमन साम्राज्य के राजनीतिक इतिहास के तीन मुख्य खिलाड़ी थे...

सम्राट, अभिजात वर्ग और सेना

व्याख्या ⦂

✎...  रोमन इतिहास में सम्राट, अभिजात वर्ग और सेना साम्राज्य के राजनीतिक इतिहास में तीन मुख्य खिलाड़ी होते थे। रोमन साम्राज्य में अलग-अलग सम्राटों की सफलता इस बात पर निर्भर करती थी कि वह अपनी सेना पर कितना नियंत्रण रख पाते थे, क्योंकि अगर उनकी सीमाएं विभाजित हो जाती थी तो इसका परिणाम गृह युद्ध के रूप में होता था और अंततः सम्राट को अपनी गद्दी से भी हाथ धोना पड़ जाता था।

रोमन साम्राज्य का अभिजात वर्ग रोमन साम्राज्य में बेहद महत्वपूर्ण वर्चस्व रखता था, वह सीधे तौर पर रोमन साम्राज्य को प्रभावित करता था। रोमन साम्राज्य में सम्राट, अभिजात वर्ग और सेना साम्राज्य के तीन प्रमुख खिलाड़ी होते थे।  

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions