Social Sciences, asked by sk5835815, 8 months ago

1. 'रोटी की टोकरी' (ब्रेड वास्केट) किस देश को कहा जाता है​

Answers

Answered by vivek9188
2

Answer:

India ko Kaha jata hai roti ki tokri

Answered by shishir303
6

'रोटी की टोकरी' (ब्रेड वास्केट) उत्तरी अमेरिका को कहा जाता है​, क्योंकि  उत्तरी अमेरिका के प्रेरीज घास के मैदान में विश्व में सबसे अधिक गेहूँ की खेती होती है।

Explanation:

प्रेरीज नामक घास के मैदान उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में फैले हुये हैं। इन घास के मैदानों में विश्व की सबसे ज्यादा खेती की जाती है। इस कारण संयुक्त राज्य अमेरिका गेहूं के उत्पादन में पहले स्थान पर है। यह मैदान समतल, मंद ढलान या पहाड़ियों वाले प्रदेश है। जहां पर पेड़ कम तथा घास अधिक अधिक होती है। यह विशाल घास के मैदान क्षेत्र हैं। इन्हें सरल शब्दों में घास का सागर कह सकते हैं। यहां की भूमि अत्यंत उपजाऊ होती है, जो कृषि के लिए बेहद अनुकूल है। यहां की मुख्य फसलों में मक्का, गेहूं, आलू, सोयाबीन, कपास आदि है। कृषि वैज्ञानिकों की आधुनिकतम विधियों तथा आधुनिकतम साधनों के उपयोग के कारण यह क्षेत्र कृषि के लिए अत्यधिक उपयोगी बन गया है और इस कारण उत्तरी अमेरिका विश्व में खाद्यान्न का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है। गेहूं के अत्याधिक उत्पादन के कारण प्रेरीज क्षेत्र को विश्व की रोटी की टोकरी (ब्रेड बास्केट) या खाद्यान्नगार भी कहा जाता है।

Similar questions