Hindi, asked by akultomar75, 8 months ago

(1) 'साखी' शब्द का अर्थ स्पष्ट करते हुए कबीर की साखियों का उद्देश्य
स्पष्ट कीजिए।
लगी की भक्ति-भावना पर अपने विचार व्यस्त कीजिाल पर​

Answers

Answered by bhatiamona
7

'साखी' शब्द का अर्थ स्पष्ट करते हुए कबीर की साखियों का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।

'साखी' शब्द का अर्थ है , प्रत्यक्ष ज्ञान | यह वह ज्ञान होता है , जो एक गुरु अपने शिष्य को देते है | उन्हें सही मार्ग पर चलना सिखाते है | सत्य के मार्ग पर चलना सिखाते है |

कबीर की साखियों का उद्देश्य

कबीर की साखियों का उद्देश्य है , सही मनुष्य को सही रास्ता दिखना है | मनुष्य को अच्छे कर्म सिखाना है |  उनकी कही गई बातें आज भी हम सभी के लिए अंधेरे में रोशनी का काम करती है |

कबीर की साखी में कबीर जी यह समझाना चाहते है : हमें ऐसी मधुर वाणी बोलनी चाहिए जिससे हमें शीतलता का अनुभव हो और साथ ही सुनने वाले  का मन भी प्रसन्न हो उठे।

हमें कड़वे  वचन नहीं बोलने चाहिए | हमेशा सबसे प्यार से और हंस के बात करनी चाहिए | खुद को भी सुख की अनुभूति होती है।

कबीर जी कहते है , मनुष्य ईश्वर को जगह-जगह खोजने में अपना समय व्यर्थ करता है , ईश्वर तो मनुष्य के अंदर वास करता है |

Similar questions