Hindi, asked by jaffery, 6 months ago

1. २. सही विधान के सामने का और गलत विधान के सामने x का चिह्न लगाओ :
उत्तर
(१) ऋत्विक अपने पिता के साथ मेला देखने जाना चाहता था।
(२) परी ने ऋत्विक की परीक्षा ली।
(३) ऋत्विक को रास्ते में लाल रंग की एक पोटली मिली।
(४) ऋत्विक ने पोटली खोलकर देखी।
(५) सब ऋत्विक को 'पुस्तक मित्र' कहने लगे।​

Answers

Answered by abhinav8310
3

Answer:

नगर के सिटी मांटेसरी स्कूल में चल रहे योग्यता पर्व के मौके पर मंगलवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया, वहीं विभिन्न प्रकार के खेलों से लोगों का मनोरंजन किया। बच्चों के इस प्रयास की अभिभावकों ने सराहना की।

यहां बच्चों ने कई व्यंजनों के स्टाल लगाए। मेले में जाने वाले लोगों ने इन स्टालों पर जाकर चटपटे व्यंजनों का आनंद लिया। इसके आलावा बच्चों द्वारा तैयार किए गए खेलों का भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। इसमें वैभव, दिव्यांस, तुषार, कृति, महक आदि बच्चे शामिल हुए। खेलों के साथ गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें रवी सिंह, नेहा राय, अंसुमान, सलमान खान, ज्योतिगुप्ता आदि बच्चों ने भाग लिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की ही चतुर्थश्रेणी कर्मचारी गुड्डी देवी ने किया। यहां एक सप्ताह तक चले योग्यता पर्व में गायन, कुर्सी दौड़, लाफ्टर चैलेंज, रंगोली, क्रिएटिव राइडिंग, स्लो साइकिल रेस, दौड़ और अन्य खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग करने वाले एसके मिश्रा, बद्री विशाल पांडे, धीरेंद्र सिंह, सुलभ तिवारी, नितिन मिश्रा आदि को विद्यालय के संचालक प्रेमशंकर सेठ ने सम्मानित किया।

Similar questions