Hindi, asked by harinat78, 4 months ago

(1) यदि आपको लगातार दो दिनों तक रेल से यात्रा करनी है तो आप खाने के लिए किन-किन खाद्य पदार्थों को अपने​

Answers

Answered by rasikalectuere
0

Explanation:

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस महामारी के बीच भारतीय रेलवे ने सेवा शुरू कर दी गई है। इस समय केवल चुनिंदा शहरों के लिए रेल सेवा शुरू की गई है। रेल गाड़ियां देश की राजधानी दिल्ली से चंद राज्यों की राजधानी तक जा रही है। इस दौरान यात्रियों को गृह मंत्रालय द्वारा जारी नई गाइडलाइंस का पालन करना होगा। वैसे, लॉकडाउन में यात्रा पहले जैसी नहीं होगी। आपको इस यात्रा के दौरान कई विशेष चीजों का ख्याल रखना होगा। अगर आप इन बातों से वाकिफ नहीं हैं तो आइए जानते हैं कि नई गाइडलाइंस के अलावा आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा-

-यात्रा के दौरान हमेशा मास्क पहनकर रहें। इसके साथ ही आप दस्ताने भी यूज कर सकते हैं। आप यात्रा के लिए कम से कम 2-4 मास्क अपने साथ जरूर ले जाएं। एक मास्क को 4 घंटे से अधिक न पहनें।

-हैंड सैनिटाइजर अपने साथ रखें। हालांकि, रेलवे की तरफ से आपको सैनिटाइजर दी जाएगी। इसके बावजूद अपने साथ को हैंड सैनिटाइज जरूर करते रहें।

-यात्रा के लिए अपने साथ चादर और कंबल जरूर ले जाएं। रेलवे की तरफ से चादर और कंबल नहीं दिया जाएगा।

-खाने के लिए घर से बने स्नैक्स और डिब्बा बंद चीजें ले जाएं। इसके साथ ही रेल में खाने के लिए खाने-पीने की अन्य चीजें भी ले जाएं, अगर सफर लंबा हो तो।

-रेल में प्रवेश के बाद किसी भी अनजान चीजों को न पकड़ें। अगर गलती से पकड़ लें तो हाथ धोएं या सैनिटाइज करें। अपनी सीट को भी सैनिटाइज करें

Similar questions