Hindi, asked by hameedali23, 11 months ago

10 Hindi lines of winter, summer, rain

Answers

Answered by Anonymous
37
WINTER SEASON

शरद ऋतु साल का सबसे ठंडा मौसम होता है, जो दिसम्बर महीने में शुरु होता है और मार्च के महीने में समाप्त होता है। दिसम्बर और जनवरी के महीने में सर्दी अपनी चरम सीमा पर होती है और इन्हें सबसे ठंडे महीने के रुप में गिना जाता है, जब तापमान देश के उत्तरी क्षेत्रों में लगभग 100 से 150 सेल्सियस (अर्थात् 50 से 590 फोरेनाइट) होता है हालांकि, दक्षिणी क्षेत्रों (देश की मुख्य भूमि) में यह 20 से 250 सेल्सियस (अर्थात् 68 से 770 फोरेनाइट) रहता है। शरद ऋतु की चरम सीमा पर उत्तरी क्षेत्रों में तेज गति से सर्द हवाएं चलती है।



SUMMER SEASON

गर्मी लम्बें दिनों और छोटी रातों को रखने वाला सबसे गर्म मौसम होता है। यह साल के अन्य मौसमों की तुलना में सबसे लम्बा मौसम होता है। ग्रीष्म संक्रांति के दौरान, दिन बड़े होते हैं और रात छोटी। ग्रीष्म ऋतु आमतौर पर, होली (मार्च के महीने) के बाद शुरु हो जाती है और जून के महीने में खत्म होती है। जैसे-जैसे दिन लम्बा होता है, ग्रीष्म ऋतु का तापमान अपने शिखर पर होता है: हालांकि, जैसे-जैसे दिन घटता है, गर्मी का तापमान धीरे-धीरे कम होता जाता है। जब उत्तरी ध्रुव पर गर्मी होती है, तो दक्षिणी ध्रुव पर सर्दी होती है।


RAINY SEASON

वर्ष ऋतु हमारे लिए ढेर सारी खुशियों की बौछार लेके आती है। भारत में वर्षा ऋतु एक बेहद ही महत्वपूर्ण ऋतु है। वर्षा ऋतु आषाढ़, श्रावण तथा भादो मास में मुख्य रूप से होती है। वर्षा ऋतु मुझे बहुत पसंद है। ये भारत के चार ऋतुओं में से मेरी सबसे प्रिय ऋतु है। यह गर्मी के मौसम के बाद आती है, जो साल की सबसे गर्म ऋतु होती है। भयंकर गर्मी, गर्म हवाएँ (लू), और तमाम तरह की चमड़े की दिक्कतों की वजह से मैं गर्मी के मौसम में काफी परेशान हो जाता हूँ। हालाँकि, सभी परेशानियाँ वर्षा ऋतु के आने के साथ ही दूर हो जाती है।
Similar questions