Hindi, asked by gajendramakwana803, 4 months ago

10. (क) 'घर की याद' कविता में कवि ने पिताजी के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं का उल्लेख किया
है लिखिए ​

Answers

Answered by Anonymous
1

"घर की याद" कविता में लेखक ने पिताजी के व्यक्तित्व को निम्नलिखित विशेषताओं का उल्लेख किया है।

• लेखक के पिता देश भक्त व बहादुर व्यक्ति हैं।

• उनकी आयु बढ़ रही है , परन्तु अब भी वे दौड़ लगा सकते थे।

• वे अब भी व्यायाम किया करते हैं।

• वे कर्तव्य निष्ठ है।

• वे खिलखिलाकर हँसते हैं।

•उनकी वाणी में बादलों जैसी गर्जन और काम में तूफान जैसी तेजी है।

•कवि के पिता बड़े उदार हृदय, सरल, भोले, सहृदय और देशभक्त हैं।

• कवि के पिता अपने परिवार से विशेष स्नेह रखते हैं। उन्हीं की प्रेरणा से ही कवि स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े।

Similar questions