Hindi, asked by mechpari5232, 10 months ago

10 lines on Bhagat singh in hindi

Answers

Answered by ujjwalusri
493

1..भगतसिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब के एक सिख परिवार में हुआ था।

2..उनके पिता का नाम सरदार किशन सिंह और माता का नाम विद्यावती कौर था।

3..वह एक स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने भारत की आजादी के लिए संघर्ष किया।

4..भगत सिंह ने भारत की आज़ादी के लिये नौजवान भारत सभा की स्थापना की।

5..भगत सिंह ने भारत को आज़ादी के लिए ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा दिया।

6..वह वामपंथी विचारधारा से प्रभावित क्रांतिकारी थे।

7..उनके दल के प्रमुख क्रान्तिकारियों में चन्द्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरु इत्यादि थे।

8..भगत सिंह ने 17 दिसम्बर 1928 को लाहौर में अंग्रेज़ अधिकारी जे० पी० सांडर्स को मारा।

9..भगत सिंह तथा इनके दो साथियों सुखदेव व राजगुरु को 23 मार्च 1931 को शाम में करीब 7 बजकर 33 मिनट पर फाँसी दे दी गई।

10..वह एक महान क्रन्तिकारी थे जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया।

Answered by KrystaCort
56

भगत सिंह पर दस पंक्तियाँ इस प्रकार है |

Explanation:

  1. भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को पंजाब के लायलपुर जिले के बंगा गाँव में हुआ था।
  2. उनके पिता किशन सिंह एक स्वतंत्रता सेनानी थे और माँ विद्यावती एक गृहिणी थीं।
  3. ग़दर पार्टी के सदस्य करतार सिंह सराभा उनके लिए प्रेरणा थे।
  4. उन्होंने दयानंद एंग्लो वैदिक हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी।
  5. फिर वह 1923 में नेशनल कॉलेज लाहौर में शामिल हो गए।
  6. भगत सिंह ने 1926 में नवजवान भारत सभा की स्थापना की थी।
  7. वह हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) में भी शामिल हुए थे और बाद में इसका नाम बदलकर हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) कर दिया।
  8. उन्होंने १७ , दिसंबर १९२७  को एक पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की हत्या कर दी थी।
  9. दिल्ली विधान सभा पर बमबारी के लिए पुलिस ने 8 अप्रैल, 1929 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
  10. ब्रिटिश सरकार ने 23 मार्च 1931 को सुखदेव और राजगुरु के साथ मिलकर उन्हें सूली पर चढ़ा दिया|

और अधिक जानें:

5 sentences on bhagat singh

brainly.in/question/1560724

Similar questions