Hindi, asked by svigMaharaji, 1 year ago

10 lines on cleanliness in hindi

Answers

Answered by Chirpy
270

स्वच्छता का अर्थ है सफाई से रहने की आदत। सफाई से रहने से शरीर स्वस्थ रहता है। गंदगी से रहने से अनेक बीमारियाँ उत्पन्न होती हैं। सफाई से रहने से हमारा मन भी खुश रहता है। इसलिए स्वच्छता तन और मन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक है।

    एक साफ कपड़े पहनने और सफाई से रहने वाले  व्यक्ति को समाज में आदर मिलता है। सफाई से रहने वाले व्यक्ति को गुणवान समझा जाता है। एक व्यक्ति के पहनने ओढ़ने और रहन सहन को देखकर उसके चरित्र के बारे में बताया जा सकता है।

     सभी धर्म पूजा करने से पहले शरीर, मन और पूजा के स्थान को शुद्ध करने की बात पर जोर देते हैं। शुद्धता देवभक्ति का अंग है। इसलिए भगवान के करीब जाने के लिए सफाई सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।  

 





Similar questions