Hindi, asked by tanisha48, 1 year ago

10 lines on sunita williams in hindi

Answers

Answered by monalisha132
94
सुनीता विलियम्स भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक हैं। उनका जन्म 19 सितम्बर 1965 को अमेरिका के ओहायो राज्य में हुआ था। उनके पिता का नाम दीपक पांड्या तथा माता का नाम बॉनी पांड्या है। उन्होंने अमेरिका की नौसैनिक अकादमी से फिजिकल साइंस की पढाई की। उनके बड़े भाई-बहन का नाम जय थॉमस तथा डायना पांड्या है। उनका विवाह माइकल जे.विलियम्स नामक एक पुलिस अधिकारी से हुआ। जून 1998 में सुनीता अमेरिकन अन्तरिक्ष एजंसी के लिए चयनित हुईं। सुनीता भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं जो अन्तरिक्ष में गयीं। सन 2008 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उन्होंने पूरे विश्व में भारत का गौरव बढाया अतः हम सभो को उन पर गर्व है। 

monalisha132: plzz mark it as brainliest answer if it helps you plzz mate
tanisha48: how to mark brainliest answer???
monalisha132: there is a option...Mark as brainliest u have to just click on it dear
monalisha132: plz mark
Answered by jojo23
24

सुनीता विलियम अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला है। अंतरिक्ष में 7 बार जाने वाली (50 घंटे 40 मिनट स्पेसवॉक) वह पहली महिला है। वह अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन अभियान दल 14 और 15 की सदस्य भी रह चुकी है। 2012 में, उन्होंने अभियान दल 32 में फ्लाइट इंजिनियर बनकर और अभियान दल 33 में कमांडर बनकर सेवा की थी।

सुनीता लिन पांड्या विलियम का जन्म अमेरिका के ओहियो राज्य में युक्लिड (स्थित क्लीवलैंड) नगर में हुआ था। मैसाचुसेट्स से हाई स्कूल पास करने के बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की नौसेना अकादमी से फिजिकल साइंस में बीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की। बाद में उन्होंने फ्लोरिडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में एम्एस की उपाधि हासिल की। उनके पिता डॉ. दीपक एन. पांड्या एक जाने माने तंत्रिका विज्ञानी (एमडी) है, जिनका संबंध भारत के गुजरात राज्य से है। उनकी माँ बानी जालोकर पांड्या स्लिवेनिया की है। उनका एक बड़ा भाई जय थॉमस पांड्या और एक बड़ी बहन डायना एन पांड्या है। जब सुनीता की आयु एक वर्ष से भी कम की थी तब उनके पिता अहमदाबाद से अमेरिका के बोस्टन आकर बस गये। हालाँकि बच्चे अपने दादा-दादी, ढेर सारे चाचा-चाची और चचेरे भाई-बहनों को छोड़कर ज्यादा खुश नही थे, लेकिन उन्हें फिर भी जाना पड़ा। अगस्त 1988 में उनका अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा में चयन हुआ और जॉनसन स्पेस सेंटर में प्रशिक्षण शुरू हुआ।

Similar questions