Hindi, asked by greeshma335, 1 day ago

10 मुहावरे लिखकर वाक्य में प्रयोग करें​

Answers

Answered by naiksaniya218
6

Answer:

1) मात दे देना- हरा देना।

वाक्य:- रमेश ने कोरोना को मात दे दी।

2) बीड़ा उठाना- निश्चय करना।

वाक्य:- मैंने कचरा साफ़ करने का बीड़ा उठाया।

3) इच्छा जाग उठना- इच्छा पैदा होना।

वाक्य:- सीमा को इंदौर जाने की इच्छा जाग उठी।

4) सपना बिखरना- सपना टूट जाना।

वाक्य:- राहुल का डॉक्टर बनने का सपना बिखर

गया।

5) नाम रोशन करना- कीर्ति बढ़ाना।

वाक्य:- परिक्षा मैं अच्छे अंक लाकर बेटी ने पिता

का नाम रोशन किया।

6) अलंकृत करना- सम्मानित करना।

वाक्य:- योगेंद्र सिंह यादव को परमवीर चक्र से

अलंकृत किया गया।

7) अपने पैरों पर खड़ा होना- स्वावलंबित होना।

वाक्य:- माता पिता अपने बच्चो को अपने पैरों पर

खड़ा देखना चाहते हैं।

8) भाग्य जाग उठना- अच्छे समय का आना।

वाक्य :- भिखारी के भाग्य जाग उठे।

9) जौहर दिखाना- हुनर दिखाना।

वाक्य:- जादुगर ने लोगों को अपना जौहर दिखाया।

10) आँखें फेरना- विमुख होना।

वाक्य:- बुरे समय मैं अपने ही अपनों से आँखें

फेरते हैं।

Hope it helps you!!

Similar questions