Hindi, asked by so2narsharAmp, 1 year ago

10 points about nature in hindu

Answers

Answered by Chirpy
0

1. प्रकृति की सभी चीजें मनुष्य के लिए एक वरदान हैं। इसलिए हमें प्रकृति से प्रेम करना चाहिए।

2. जल हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

3. हमें सुंदर फूल, बगिया और पशु पक्षी सब जल के कारण ही देखने को मिलते हैं। यदि जल न होता तो ये धरती मरुस्थल बन जाती।

4. जल धोने, नहाने, पीने और खाना पकाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

5. जल के बिना उपज नहीं हो सकती है। इसलिए जल का सही उपयोग करना चाहिए।

6. इसी प्रकार धरती भगवान का वरदान है। उसके बिना खेती नहीं हो सकती और हमें अन्न नहीं प्राप्त हो सकता है।

7. धरती पर हमारे घर बनते हैं और हमें रहने के लिए स्थान प्राप्त होता है। इसलिए हमें उचित उपयोग करना चाहिए।

8. वन हमारी अमूल्य सम्पदा हैं। वे वर्षा को आकर्षित करते हैं।

9. हमें उनसे लकड़ी प्राप्त होती है जो अनेक कामों के लिए उपयोग करी जाती है। इसलिए हमें उन्हें बिना सोचे समझे नहीं काटना चाहिए।

10. इस प्रकार नदियाँ, पर्वत, खनिज पदार्थ, वायु आदि सब प्राकृतिक साधन हमारे लिए अमूल्य हैं।





Similar questions