Physics, asked by lalitsaga01052, 11 months ago

10 सेंटीमीटर त्रिज्या के खोखले की चालक पर 10 माइक्रो कुलम का धन आवेश समान रूप से वितरित है इसके कारण (1.)गोले के केंद्र से 50 सेंटीमीटर दूरी पर गोले के पृष्ठ पर (2.)गोले के केंद्र से 5 सेंटीमीटर की दूरी पर विद्युत क्षेत्र ज्ञात कीजिए

Answers

Answered by ferry9
1

i am totaly blank bcz i cant underdstand it

Answered by sonuvuce
0

(1) गोले के केंद्र से ५० सेमी की दूरी पर धन आवेश = 3.6 × 10⁵ न्यूटन/कूलाम्ब

(2) गोले के केन्द्र से 5 सेमी की दूरी पर विद्युत् क्षेत्र = 0

Explanation:

यह गौसियन पृष्ठ पर आधारित प्रश्न है

यदि एक खोखले गोले के पृष्ठ पर आवेश q है तथा उसकी त्रिज्या R है तो गोले के केन्द्र से r दूरी पर (जहाँ r > R) विद्युत् क्षेत्र का सूत्र

E=\frac{1}{4\pi\epsilon_0}\times\frac{q}{r^2}

जहाँ \frac{1}{4\pi\epsilon_0} = 9\times 10^9 न्यूटन-मी²/कूलाम्ब²

यहाँ

r=50 सेमी

या r=50\times 10^{-2} मीटर

तथा q=10 μC

या q=10\times 10^{-6} C

\implies E=9\times 10^9\times\frac{10\times 10{-6}}{(5\times 10^{-1})^2}

\implies E=9\times 10^9\times\frac{10^{-5}}{25\times 10^{-2}}

\implies E=0.36\times 10^6 न्यूटन/कूलाम्ब

\implis E=3.6\times 10^5 न्यूटन/कूलाम्ब

(2) गोले के अन्दर (r<R) के लिए

केन्द्र से 5 सेमी की दूरी गोले के अन्दर ही पड़ेगी क्यूंकि गोले की त्रिज्या 10 सेमी'है

क्यूंकि गोले के अन्दर कोई आवेश नहीं है

अतः गोले के अन्दर विद्युत् क्षेत्र शून्य होगा|

आशा है यह उत्तर आपकी सहायता करेगा|

और जानिये:

प्र. किसी आवेशित खोखले गोले के अंदर विद्युत क्षेत्र होता है​ :

यहाँ जानिये: https://brainly.in/question/14314756

प्र. चालक पदार्थ से बनी असीमित आवेशित पतली चादर की सतह के निकट स्थित किसी बिंदु पर विद्युत क्षेत्र का मान होता है:

यहाँ जानिये: https://brainly.in/question/2513471

Similar questions