Hindi, asked by Anonymous, 2 months ago

10 तुम्हारे विचार से महाभारत की कथा में सबसे अधिक वीर कौन था/थी? अपने उत्तर का कारण
भी बताओ।​

Answers

Answered by Anonymous
4

Explanation:

महाभारत के युद्ध में एक से बढ़कर एक महारथियों ने भाग लिया था लेकिन सबसे अधिक कौन वीर था, इस पर निष्कर्ष निकाल पाना कठिन था। इसमे तुलनामक दृष्टि से देखते है तो पितामह, भीष्म, भीम, आचार्य द्रोण, कर्ण व अर्जुन एक से बढ़कर एक महारथी इस युद्ध में भाग लिए थे। अर्जुन की वीरता महाभारत कथा में कई जगहों पर देखने को मिलती है। उसने अपनी वीरता के बल पर राजा द्रुपद को बंदी बनाकर आचार्य द्रोणाचार्य के सामने ला खड़ा किया था। गंधर्वराज से कर्ण पराजित हुआ जबकि अर्जुन विजयी हुए। विराट के पास रहकर अर्जुन ने कर्ण को हराया। उसने द्रौपदी के स्वयंवर में रखे गए शर्त को पूरा कर स्वयंवर को जीता। अर्जुन ने कर्ण, द्रोणाचार्य, अश्वत्थामा और कृपाचार्य जैसे महारथियों को परास्त कर दिया। पितामह भीष्म को पृथ्वी छेद कर उनकी अंतिम समय में इच्छा पूरी की। इस प्रकार तुलनात्मक दृष्टि से देखा जाए तो पांडु पुत्र अर्जुन को सबसे अधिक वीर माना जा सकता है, क्योंकि उसकी वीरता की प्रशंसा स्वयं पितामह भीष्म और द्रोणाचार्य भी कर चुके हैं।

Similar questions