English, asked by keahav4853, 10 months ago

10. यह उत्तर पूर्वी भारत में ताजा पानी की सबसे बड़ी झील है। उसके ऊपर तैरते हुए फुमदियों की वजह से विश्व में एकमात्र तैरते हुए झील के रूप में जाना जाता है। उक्त कथनों के अनुसार निम्नलिखित में से यह कौन-सी झील है ?
(A) डल झील
(B) लोकताक झील
(C) वूलर झील
(D) उक्त में से कोई नहीं

Answers

Answered by Anonymous
0

Answer:

लोकताक झील

Explanation:

(B) लोकताक झील

यह उत्तर पूर्वी भारत में ताजा पानी की सबसे बड़ी झील है। उसके ऊपर तैरते हुए फुमदियों की वजह से विश्व में एकमात्र तैरते हुए झील के रूप में जाना जाता है।

लोकतक झील उत्तर-पूर्व भारत की सबसे बड़ी साफ़ पानी की झील है। इसे दुनिया के एकमात्र तैरती हुई झील भी कहा जाता है क्योंकि यहां छोटे-छोटे भूखंड पानी में तैरते हैं, जिन्हें देखा जा सकता है। ये द्वीप, जिन्हें फुमदी के नाम से जाना जाता है, मिट्टी, पेड़-पौधों और जैविक पदार्थों के मिलकर कठोर संरचना में बने होते हैं।

Answered by shishir303
0

सही उत्तर है, विकल्प...

(B) लोकताक झील

व्याख्या:✎ ...

लोकताक झील उत्तर-पूर्व भारत में मणिपुर राज्य की राजधानी इम्फाल के पास स्थित है। ये भारत की सबसे बड़ी ताजे और साफ पानी की झील है। यह झील संसार की एकमात्र तैरती हुई झील है। इस जमीन पर छोटे छोटे भूखंड पानी में तैरते रहते हैं, जिन्हें आसानी से देखा जा सकता है। यह छोटे छोटे भूखंड ‘फुमदी’ कहलाते हैं। यह भूखंड मिट्टी, पेड़-पौधे और जैविक पदार्थों से मिलकर बने होते हैं। इन भूखंडों ने झील के एक बड़े हिस्से को भी कर रखा हुआ है। यह झील मणिपुर की राजधानी इंफाल के नजदीक स्थित है। इसी झील में दुनिया का सबसे लंबा और एकमात्र तैरता हुआ पार्क भी है। जिसे केवल ‘किबुल लामिआयो नेशनल पार्क’ नाम से जाना जाता है।

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions