Hindi, asked by Parneer, 10 months ago

13. संतोष ही सच्चा धन है' विषय पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

Answers

Answered by KrystaCort
17

संतोष ही सच्चा धन है |

Explanation:

मानव अपने जीवन में सदैव संघर्ष करता रहता है। संघर्ष से ही उसका जीवन आगे चलकर सफल हो पाता है। यह संघर्ष किसी भी वस्तु अथवा धन के लिए हो सकता है। कई बार हम धन कमाने की इच्छा में इतने लीन हो जाते हैं कि हम किसी भी तरह के संतोष की प्राप्ति नहीं कर पाते हैं।

बेशक हम अपने जीवन में धनी बन जाते हैं लेकिन एक समय ऐसा आता है जब हमारे उस धन का कोई अर्थ नहीं रह जाता। उस समय हमें चाहिए होती है चित्र शांति अर्थात मन का संतोष।

मनका संतोष ही हमारे लिए सच्ची पूंजी है क्योंकि मन शांत होगा और संतुष्ट होगा तभी हम अपने जीवन में खुश रह पाएंगे। और मन संतुष्ट नहीं होगा तो हम चाहे जितना धन कमा ले हमें संतोष और सुख नहीं मिलेगा। यदि हम अपने मन को शांत करके दो रोटी भी प्याज के साथ खाएं तो वह भी हमें भूत अच्छी लगेगी परंतु यदि हमारा मन शांत नहीं है तो फिर हम चाहे कितने ही बड़े भोजनालय में भोजन ग्रहण करें तब भी हमें संतोष नहीं मिलेगा। इसीलिए कहा जाता है ही संतोष ही सच्चा धन है।

और अधिक जानें:

यदि तुम पशु-पक्षियों की बोलियाँ समझ पाते तो

https://brainly.in/question/13547296

Similar questions