Biology, asked by rohitkumardhurwey71, 3 months ago

14 शुक्रजनन एवं अण्ड जनन में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
अथवा
शुक्राणु एवं अण्डाणु का नामांकित चित्र बनाइए।​

Answers

Answered by Roshnisingh97
3

Here is your answer!!

किसी भी प्राणी में अंडाणु और शुक्रणु के मेल से जब अंडाणु निषेचित हो जाता है तो निषेचन के कुछ समय बाद से ही इस निषेचित अंडाणु में विभाजन शुरू हो जाता है। एक से दो, से चार, चार से आठ . . . । स तरह समसूत्रीय विभाजन होते होते कोशिकाओं की एक गेंद सी बन जाती है। चित्र में दिखाए मुताबिक ब्‍लास्‍टुला अवस्‍था में पहुंचने के बाद कोशिकाएं अपनी जगह से इध-उधर खिसक जाती हैं, कईयों की दिशा बदल जाती है – इस सब से अब तक ऐसी गेंद बन जाती है जो तीन परत वाली होती है। जो प्रत्‍येक परत की कोशिकाएं अन्‍य कोशिकाओं से भिन्‍न होती हैं। ये वे तीन परतें हैं जिनसे आगे चलकर भ्रूण के सभी अंग बनते हैं। मतलब ये कि हमारा पूरा शरीर इन तीन परत की कोशिकाओं से मिलकर बना होता है। प्रत्‍येक परत की कोशिकाओं को यह मालूम रहता है कि उसे कौन-सा अंग बनाना है। सामान्‍य भ्रूण में ये तीनों परत दिए गए कार्य को अन्‍जाम देती हैं। इन तीन परतों को एक्‍टोडर्म, मिज़ोडर्म व एन्‍डोडर्म कहते हैं अर्थात बाह्य परत, मध्‍य परत और अंत: परत।

‘बाह्य परत’ त्‍वचा की ऊपरी परत व उसकी ग्रन्थियां और केन्‍द्रीय तंत्रिका तंत्र बनाती है। इसी प्रकार ‘मध्‍य परत’ त्‍वचा की निचली परत, समस्‍त रूधिर वाहिनियां बनाती है। ‘अंत: परत’ आहाराल व उससे बनने वाली पाचक ग्रन्थियां जैसे लीवर, अग्‍नाशय आदि बनाती है। साथ ही ये फेफड़े, श्‍वसनली, मूत्राशय, थाइराइड व थायमस भी बनाती है। कई अंग एक से ज्‍़यादा पर्तो से भी बनते हैं।

मुख्‍य रूप से जिस परत से शरीर का एक भाग बनता है, उसकी सभी रचनाएं भी उसी परत से बनती हैं। चलिए, इसे इस प्रकार से समझें। हमें पता है कि मिज़ोडर्म (मध्‍य परत) से हदय व समस्‍त रूधिर वाहिनियां बनती हैं। अगर यह पूछा जाए कि लाल रक्‍त कोशिकाएं व श्‍वेत रक्‍त कोशिकाएं किस परत से बनती हैं, तो आप कहेंगे कि चूंकि हदय व समस्‍त रूधिर वाहिनियां मध्‍य परत से बनती हैं तो रक्‍त की कोशिकाएं भी मध्‍य परत से ही बनेंगी। आप बिलकुल सही कह रहे हैं।

लेकिन क्‍या मैं आप से, एक और प्रश्‍न करने की गुस्‍ताखी करूं। अब जनाब, मुझे यह बताइए कि शुक्राणु भी मध्‍य परत से ही बनेगा। वैसे बहुत-सी किताबों मे भी यही लिखा गया है और बहुत से शिक्षक भी पढ़ाते समय यही भूल कर बैठते हैं।

मनुष्‍य में वृषण या टैसटीज़ असंख्‍य कुंडलित नलिकाओं का बना होता है। इन नलिकाओं के ठीक भीतर जननएपिथीलियम होती है। कुछ समय पहले तक यह माना जाता था कि जनन एपिथी लियम की कोशिकाओं के विभाजन और परिपक्‍व होने से शुक्राणु बनते हैं। पर पाया गया है कि शुक्राणु और अंडाणु बनने का किस्‍सा अनय सब अंगों के निर्माण से फर्क और थोड़ा अजीबोगरीब भी है। ये प्रारंभिक कोशिकाओं से बनते हैं।

प्रारंभिक कोशिकाएं जनन अंगों में पैदा होती हैं, ओर फिर जनन अंगों में पहुंच जाती हैं। जनन अंगों में पहंचकर इनमें कोशिका विभाजन होता है। जिसके फलस्‍वरूप जनन कोशिकाएं- शुक्राणु और अंडाणु बनते हैं।

निषेचित अंडाणु में विभाजन होने पर जो कोाशिकाएं बनती हैं उन्‍हें शुरूआती अथवा प्रारंभिक कोशिकाएं कहा जाता है। ब्‍लास्‍टुला अवस्‍था में पहुंचने के बाद इन कोशिकाओं में विभेदन होना शुरू हो जाता है जिससे तय हो जाता है कि कौन-सी कोशिकाओं से अंतत: कौन-सा अंग बनेगा।

इन कोशिकाओं से भ्रूण के अलावा बहुत–सी और झिल्लियां एवं रचनाएं भी बनती हैं। जिनमें से एक वह हिस्‍सा होता जिससे भ्रूण को पोषण मिलता है। इसे योक सेक भी कहते हैं। मनुष्‍य में इस हिस्‍से की अंत:परत की प्रारंभिक कोशिकाएं शुक्राणु व अंडाणु में तब्‍दील होती हैं। ‘योक सेक’ से अलग होकर ये प्रारंभिक कोशिकाएं विचरती हुई वृषण व अंडाशय तक पहुंच जाती हैं।

जनन अंग हमेशा मध्‍य परत से उत्‍पन्‍न होते हैं। पर यह ज़रूरी नहीं कि जनन कोशिकाओं को बनाने वाली प्रारंभिक कोशिकाएं भी ‘मध्‍य परत’ की ही हों।

प्रारंभिक कोशिकाएं किस जगह से जनन अंगों में आती हैं, यह वैज्ञानिकों के बीच मतभेद का विषय रहा है। उभयचर जीवों में, मेंढक जैसे बिना पूंछ वाले प्राणियों में, अण्‍डे के एक सिरे में पहले से ही प्रारंभिक कोशिकाओं का जर्म प्‍लाज़म रहता है। जबकि पूंछ वाले उभयचरों मे मध्‍य परत से ही प्रारंभिक कोशिकाएं बनती हैं।

सरीसृप प्राणियों में प्रारंभिक कोशिकाएं बाह्य परत व मध्‍य परत के बीच की जगह से निकलकर रक्‍तवाहिनियों में आ जाती हैं। रक्‍त द्वारा ये फिर जनन अंगों में पहुंच जाती हैं।

बहुत से स्‍तनधारियों (जैसे चूहों) मेंयह देखा गया है कि अंत: परत की कुछ कोशिकाएं, जनन अंगों में पहुंच जाती हैं जो जनन कोशिकाओं का निर्माण करती हैं। इनमें कोशिकाएं रक्‍त वाहिनियों द्वारा जाने की बजाए अमीबा की तरह विचरती अपने गंतव्‍य तक पहुंच जाती हैं।

जनन कोशिकाओं में अल्‍केलाइन फास्‍फेटेज़ नामक एन्‍जाइम की सांद्रता अधिक होती है। सांद्रता के आधार पर यह पता चल जाता है कि एन्‍जाइम की ज्‍़यादा सांद्रता वाली कोशिकाएं अन्‍त: परत से होती हुई जनन अंगां तक आ पहुंची हैं। भ्रूण में अंग निर्माण के समय ही हम कुछ विशेष रंजक पदार्थों द्वारा केवल प्रारंभिक कोशिकाओं का पता लगा सकते हैं। इन रंगीन कोशिकाओं को अगर हम एक्‍स किरणों से या फिर सूक्ष्‍म गर्म पिन से जलाकर नष्‍ट कर दें तो पाएंगे कि वयस्‍क में जनन अंग बनते तो हैं पर उनमें जनन कोशिकाएं अर्थात शुक्राणु या अंडाणु का निर्माण नहीं हो पाता है। मतलब यह कि इन कोशिकाओं को यदि मारा न जाता तो वे धीरे-धीरे जनन अंगों तक पहुंच कर जनन कोशिकाओं का निर्माण करती। अर्थात मनुष्‍य व अन्‍य रीढ़धारियों के परिवर्धन के दौरान प्रजनन अंग तो निष्‍ज्ञेचित युग्‍मक से बनते हैं परन्‍तु जनन कोशिकाएं यानी अंडाणु और शुक्राणु अन्‍त: परत से विचरती हुई आई प्रारंभिक कोशिकओं से बनते हैं।

Hope this will help you!!

Mark me as Brainliest and Thanks also!!

Similar questions