15. निम्नलिखित शब्दों में उचित प्रत्यय लगाकर नए शब्द रूप बनाइए तथा उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए:
(क) पल्लव
प्रत्यय ________ नया शब्द रूप __________ वाक्य _______________________
(ख) जिम्मेदार
प्रत्यय __________नया शब्द रूप_________
वाक्य
(ग) स्थान
प्रत्यय __________नया शब्द रूप_________
वाक्य
(घ) अर्थ
प्रत्यय __________नया शब्द रूप__________
वाक्य
(ङ) दुर्बल
प्रत्यय _________नया शब्द रूप___________
वाक्य
(च) सम्मान
प्रत्यय _________नया शब्द रूप_________ वाक्य
(छ) कृपा
प्रत्यय __________नया शब्द रूप__________
वाक्य
(ज) इतिहास
प्रत्यय __________नया शब्द रूप__________
वाक्य
(झ) भारत
प्रत्यय __________नया शब्द रूप__________
वाक्य
Answers
Answer:
(क) प्रत्यय– इत, नया शब्द रूप– पल्लवित, वाक्य– वसंत ऋतु आते ही पुष्प पल्लवित हो उठते हैं।
(ख) प्रत्यय– ई, नया शब्द रूप– जिम्मेदारी, वाक्य– यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम वृक्षों को बचाएँ।
(ग) प्रत्यय– ईय, नया शब्द रूप– स्थानीय, वाक्य– उन्होनें इसे १८ स्थानीय भाषाओँ में रूपांतरित किया।
(घ) प्रत्यय–इक, नया शब्द रूप– आर्थिक, वाक्य– इनकी आर्थिक दशा वैसी नहीं, जैसी मैंने समझी थी।
(ङ) प्रत्यय– ता, नया शब्द रूप– दुर्बलता, वाक्य– अपनी दुर्बलता को छिपाओ मत, उसे मिटाने का प्रयास करो।
(च) प्रत्यय– इत, नया शब्द रूप– सम्मानित, वाक्य– डा० राजेंद्र प्रसाद जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
(छ) प्रत्यय–लु, नया शब्द रूप– कृपालु, वाक्य– परमेश्वर महान और कृपालु हैं।
(ज) प्रत्यय– इक, नया शब्द रूप– ऐतिहासिक, वाक्य– दिल्ली एक ऐतिहासिक नगर है।
(झ) प्रत्यय– ईय, नया शब्द रूप– भारतीय, वाक्य– मेरी राष्ट्रीयता भारतीय है।