Math, asked by maahira17, 8 months ago

15 रु प्रति वर्ग मीटर की दर से, 1.6 m व्यास वाले एक वृत्ताकार टेबल के ऊपरी सतह पर पॉलिश कराने का व्यय ज्ञात कीजिए। (\pi =3.14 लीजिए)।

Answers

Answered by nikitasingh79
5

1.6 m व्यास वाले एक वृत्ताकार टेबल के ऊपरी सतह पर पॉलिश कराने का व्यय ₹ 30.14 (लगभग) है।

Step-by-step explanation:

दिया है :    

वृत्ताकार टेबल के ऊपरी सतह का व्यास = 1.6 मीटर

तो, वृत्ताकार टेबल के ऊपरी सतह की त्रिज्या ,r = 1.6 / 2 = 0.8 मीटर  

वृत्ताकार टेबल के ऊपरी सतह का क्षेत्रफल = πr²

= 3.14 × 0.8 × 0.8

वृत्ताकार टेबल के ऊपरी सतह का क्षेत्रफल = 2.0096 मीटर²

1 मीटर² सतह पर पॉलिश करने का व्यय = ₹ 15  

2.0096 मीटर² सतह पर पॉलिश करने का व्यय = ₹ 15 × 2.0096 = ₹ 30.14 (लगभग)

अतः , 1.6 m व्यास वाले एक वृत्ताकार टेबल के ऊपरी सतह पर पॉलिश कराने का व्यय ₹ 30.14 (लगभग) है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (परिमाप और क्षेत्रफल ) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/13467021#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

साइमा 1.5 m व्यास वाले एक वृत्ताकार टेबल कवर के चारों ओर किनारी लगाना चाहती है। आवश्यक किनारी की लंबाई ज्ञात कीजिए और रु 15 प्रति मीटर की दर से किनारी लगाने का व्यय ज्ञात कीजिए। (\pi =3.14 लीजिए)  

https://brainly.in/question/13500222#

दी गई आकृति, व्यास के साथ एक अर्धवत्त है। उसका परिमाप ज्ञात कीजिए।  

https://brainly.in/question/13500326#

Similar questions