Hindi, asked by MohitDhiman123, 5 months ago

15 sentences on conversion of saral vakya into mishra vakya and sanyukt vakya​

Answers

Answered by niharikasingh15
24

Answer:

i. hope this pic can help you

Attachments:
Answered by anchal1217
30

Answer:

रचना के आधार पर सरल वाक्य का रूपांतरण

सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य -

1- सरल वाक्य - राधा नाचती-गाती है।

संयुक्त वाक्य - राधा नाचती और गाती है।

2- सरल वाक्य - मोहन हँसकर बोला।

संयुक्त वाक्य - मोहन हँसा और बोला।

3- सरल वाक्य - तुम पढ़कर सो जाना।

संयुक्त वाक्य - तुम पढ़ना और सो जाना।

4- सरल वाक्य - अंकित की कलम छूटकर गिर गई।

संयुक्त वाक्य - अंकित की कलम छूटी और गिर गई।

5- सरल वाक्य - बादल घिरते ही मोर नाचने लगा।

संयुक्त वाक्य - बादल घिरे और मोर नाचने लगा।

6- सरल वाक्य - राम प्रथम आते ही खेलने लगा।

संयुक्त वाक्य - राम प्रथम आया तथा खेलने लगा।

7- सरल वाक्य - सूरज के निकलते ही फूल खिल उठे।

संयुक्त वाक्य - सूरज निकला और फूल खिल उठे।

8- सरल वाक्य - अभिमीत तथा दीपक खेल-कूद रहे हैं ।

संयुक्त वाक्य - अभिमीत तथा दीपक खेल एवं कूद रहे हैं।

9- सरल वाक्य - सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना।

संयुक्त वाक्य - सूरज पढ़ा-लिखा और अधिकारी बना।

10- सरल वाक्य - अभिषेक थैला लेकर बाज़ार चला गया ।

संयुक्त वाक्य - अभिषेक ने थैला लिया और बाज़ार चला गया।

सरल वाक्य से मिश्र वाक्य -

1- सरल वाक्य - राधा नाचती-गाती है।

मिश्र वाक्य - जो नाचती-गाती है, वह राधा है।

2- सरल वाक्य - मोहन हँसकर बोला।

मिश्र वाक्य - वह मोहन है जो हँसकर बोला।

3- सरल वाक्य - तुम पढ़कर सो जाना।

मिश्र वाक्य - जब तुम पढ़ लोगे तब सो जाना।

4- सरल वाक्य - अंकित की कलम छूटकर गिर गई।

मिश्र वाक्य - जो कलम अंकित से छूटी, वह गिर गई।

5- सरल वाक्य - बादल घिरते ही मोर नाचने लगा।

मिश्र वाक्य - जैसे ही बादल घिरे, मोर नाचने लगा।

6- सरल वाक्य - राम आते ही खेलने लगा।

मिश्र वाक्य - राम जैसे ही आया वह, खेलने लगा।

7- सरल वाक्य - सूरज के निकलते ही फूल खिल उठे।

मिश्र वाक्य - सूरज निकला और फूल खिल उठे।

8- सरल वाक्य - अभिजीत तथा दीपक खेल-कूद रहे हैं।

मिश्र वाक्य - जो खेल एवं कूद रहे हैं, वे अभिजीत तथा दीपक हैं।

9- सरल वाक्य - सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना।

मिश्र वाक्य - जैसे ही सूरज पढ़-लिख गया, वह अधिकारी बन गया।

10- सरल वाक्य - अभिषेक थैला लेकर चला गया।

मिश्र वाक्य - अभिषेक तब चला गया जब उसने थैला लिया।

Similar questions