History, asked by gvarshney752, 8 months ago

150. कश्मीर केंद्र शासित है अब,
किस दल ने ये दिन दिखलाया ?
151. था कौन प्रवर्तक जनसंघ का ,
जिसका बलिदान रंग लाया ?​

Answers

Answered by bhatiamona
0

कश्मीर है अब केंद्र शासित प्रदेश ये दिन भारत में वर्तमान में शासन करने वाले भारतीय जनता पार्टी नामक दल ने दिखलाया।

डॉ. श्मामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान रंग लाया, जिन्होंने जनसंघ की स्थापना 1951 में की। उन्होंने हमेशा कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे और कश्मीर में दोहरे संविधान और झंडे का विरोध किया था और उसके लिये अपने प्राणों तक बलिदान कर दिया।

Explanation:

कश्मीर है अब केंद्र शासित प्रदेश और साथ ही यह बंट गया है, दो हिस्सों में जम्मू कश्मीर और लद्दाख में। दोनों केंद्र शासित प्रदेश हैं। कश्मीर अब भारत का विशेष राज्य नहीं रहा। कश्मीर की धारा 370 जिसके अंतर्गत वह भारत का विशेष राज्य था उसका संविधान और झंडा अलग था, अब वह भारत का विशेष राज्य नहीं रहा बल्कि वह भारत के संविधान के अंतर्गत ही आ गया है।

यह सब केंद्र में वर्तमान में शासन करने वाले भारतीय जनता पार्टी नामक दल ने किया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 5 अगस्त 2019 को कश्मीर की धारा 370 को निरस्त कर दिया तथा जम्मू और कश्मीर को जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख दो राज्यों में बांटकर दोनों को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया।

यह बलिदान रंग लाया जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का, जिन्होंने 1951 में ही जनसंघ की स्थापना की थी और उन्होंने हमेशा देश में कश्मीर के बारे में दो संविधान-दो विधान का विरोध किया था और इसके लिए अपने प्राणों का बलिदान तक कर दिया था।

Similar questions