Science, asked by minnachaurasiya121, 2 days ago

+16 सोकरियोटिक एवं यूकेरियोटिक कोशिका में चार अंतर लिखिए।​

Answers

Answered by kushmita07
10

Answer:

कोशिका के प्रकार :

(1) प्रोकैरियोटिक कोशिका

(2) यूकैरियोटिक कोशिका

प्रोकैरियोटिक कोशिका किसे कहते है:-

  • रचना के आधार पर यह कोशिकाएं आद्य (primitive) होती हैं।

  • केंद्रक पदार्थ के चारों ओर केंद्रक झिल्ली नहीं होती इनमें केंद्रक पदार्थ डीएनए न्यूक्लिक अम्ल का बना होता है।

  • जिससे प्रोटींस नहीं जुड़े होते और ना ही इसके चारों ओर केंद्रक झिल्ली होती है।

  • इस प्रकार की रचना को न्यूक्लाइड कहते है।

  • डीएनए अणु मुक्त रूप से कोशिका द्रव्य में पड़े रहते हैं।

  • कोशिका द्रव्य में आरएनए अणु मुक्त रूप से मिलते हैं।

  • प्रोकैरियोटिक कोशिका में हिस्टोन प्रोटीन नहीं होती इनमें माइटोकांड्रिया हरित लवक (क्लोरोप्लास्ट),गाल्जीकाय, लाइसोसोम भी नहीं होते है।

प्रोकैरियोटिक कोशिका के उदाहरण:-

(1) हरी नीली शैवाल

(2) जीवाणु

यूकैरियोटिक कोशिका किसे कहते है:-

  • वे कोशिकाएं जिनमें केंद्रक कला युक्त केंद्रक तथा सुविकसित कोशिकांग जैसे माइटोकांड्रिया, गाल्जीकाय, अन्तर्द्रव्यी जालिका तथा लवक आदि पाए जाते हैं यूकैरियोटिक कोशिकाएं कहलाते हैं।

  • इस कोशिका में केंद्रकीय पदार्थ कोशिका द्रव्य के सीधे संपर्क में नहीं रहते।

  • इन कोशिकाओं के गुणसूत्र में हिस्टोन प्रोटीन पाई जाती है।

  • इनमें 70s 80s प्रकार के राइबोसोमस पाए जाते हैं।

यूकैरियोटिक कोशिका के उदाहरण:-

किस प्रकार की कोशिकाएं सामान्य हैं तथा यह सभी पौधों ,जंतुओं एवं शैवालों (नीले हरे शैवालों को छोड़कर) में पाई जाती है।

प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर:-

(नोट : मैंने दोनों में अंतर को प्रदर्शित करने के लिए ये-[||] सिम्बोल प्रयोग किया है , ध्यान से पढ़ना।)

प्रोकैरियोटिक कोशिका || यूकैरियोटिक कोशिका

  1. इसमें कोशाद्रव्य सम्पूर्ण कोशिका में फैला रहता है ||कोशाद्रव्य केन्द्रक एवं कोशिका कला के मध्य फैला होता है।
  2. राइबोसोम 70S प्रकार के होते हैं। || 70S व 80S दोनों प्रकार के होते है।
  3. रिक्तिका नहीं होती । || रिक्तिका होती है।
  4. लाइसोसोम अनुपस्थित होते है। || उपस्थित होते है।
  5. इनमें श्वसन जीवद्रव्य कला द्वारा होता है। ||श्वसन माइटोकॉन्ड्रिया द्वारा होता है।
  6. इस कोशिका में कोशिकांग जैसे गाल्जीकाय,अंतर्द्रव्यी जलिका,लवक तथा माइटोकांड्रिया आदि अनुपस्थित होते हैं। ||यहाँ सभी कोशिकांग उपस्थित होते हैं।
  7. केन्द्रक विकसित नहीं होता । ||पूर्ण विकसित होता है।

Explanation:

..... Hope it's help you dear!!

:D

Similar questions