16075 ki kisi sankhya se bhag dene par bhagfal 167 thatha sesfal 43 prapt hota hai ,to bhajak kya hai
Answers
Answered by
2
प्रश्न : यदि 16075 को किसी संख्या से भाग देने पर भागफल 167 तथा शेषफल 43 प्राप्त होता है, तो भाजक क्या होगा ?
हल :
यूक्लिड के विभाजिता के नियम से हम जानते हैं कि, “जब किसी संख्या a को किसी संख्या b से भाग देने पर, q भागफल और r शेषफल के रूप में प्राप्त हो तो a = bq + r , जहां 0 ≤ r < b ”
या यूं कहें , भाज्य = भाजक × भागफल + शेषफल
यहां भाज्य , a = 16075 , भागफल , q = 167 , शेषफल, r = 43
∴ 16075 = b × 167 + 43
⇒16075 - 43 = b × 167
⇒167b = 16032
⇒b = 16032/167 = 96
अतः भाजक 96 होगा ।
Similar questions