Hindi, asked by mohommadsharique8610, 6 months ago

168.
गतवास किसे कहा जाता है। और यह वि.स
राज्य में स्थित है ।
202​

Answers

Answered by Anonymous
1

Explanation:

सिंधु घाटी सभ्यता

सिंधु घाटी सभ्यता आज से 4700 वर्ष पहले फली फूली थी। उस जमाने के नगर मुख्य रूप से सिंधु नदी के मैदानों में फले फूले थे। इसलिए इस सभ्यता को सिंधु घाटी की सभ्यता कहा जाता है। इस सभ्यता का सबसे पहले खोजे जाने वाले शहर का नाम है हड़प्पा। इसलिए इस सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता भी कहते हैं।

उसी समय के आस पास दुनिया के अन्य भागों में भी नदी घाटी सभ्यताओं का विकास हुआ था। टिग्रीस और यूफ्रेटीस नदी के आस पास मेसोपोटामिया की सभ्यता का विकास हुआ था। नील नदी के आस पास मिस्र की सभ्यता का विकास हुआ था। चीन में हुआंग हो नदी के किनारे ऐसी ही सभ्यता का विकास हुआ था।

हड़प्पा

हड़प्पा आज के पाकिस्तान में पड़ता है। इस पुरास्थल की खोज संयोग से हुई थी। 1856 में ईस्ट इंडिया कम्पनी के लोग यहाँ पर रेलवे लाइन बिछाने का काम कर रहे थे, तो उन्हें खंडहर मिले थे। मजदूरों और कारीगरों को शुरु में लगा कि वह किसी साधारण से शहर का खंडहर होगा। इसलिए वहाँ से ईंटें निकालकर रेल निर्माण में इस्तेमाल की जाने लगीं। आज से लगभग 80 वर्ष पहले एक ब्रिटिश पुरातत्वविद को अहसास हुआ कि यह कोई मामूली शहर नहीं बल्कि बहुत ही प्राचीन शहर था।

Map of India Sites of Indus Valley Civilisation

सिंधु घाटी सभ्यता के अन्य महत्वपूर्ण पुरास्थल के नाम हैं: मोहनजोदड़ो, कालीबंगा, लोथल और धोलावीरा। अब तो इस सभ्यता के लगभग 150 पुरास्थलों का पता चल चुका है। इनमें से अधिकतर पुरास्थल आज के पाकिस्तान में स्थित हैं। भारत में पड़ने वाले कुछ पुरास्थलों के नाम हैं: कालीबंगा (उत्तरी राजस्थान), बनावली (हरयाणा), धोलावीरा (गुजरात), और लोथल (गुजरात)। विभिन्न पुरास्थलों पर खुदाई के बाद यह बात साफ हो गई है कि यह सभ्यता पश्चिमी भारत और पाकिस्तान के एक बड़े हिस्से और अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों तक फैली हुई थी।

mark as brilliant.........

Similar questions