Hindi, asked by 9654321826, 7 months ago

17 April वर्तमान समस्या पर अनुच्छेद बच्चों की एक्टिविटी के लिए हिंदी मेंp

Answers

Answered by amankumarrai2005
3

Explanation:

भाषा की समस्या- भाषा की समस्या हमारे देश की भयंकर समस्या है। हमारे देश के अन्तर्गत बोली जाने वाली विभिन्न प्रकार की भाषाएँ हैं। हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी, राजस्थानी, हरियाणवी, उडि़या, गुजराती, बंगला, मराठी, तमिल, तेलगु, कन्नड़, उर्दू, मलयालम आदि भाषाओं को यहाँ के विभिन्न प्रान्तों और क्षेत्रों के लोग बोलते हैं और समझते हैं। इस प्रकार से हमारा देश बहुभाषी देश है। बहुभाषी देश होने के कारण हम आज तक किसी एक भाषा को राष्ट्र के रूप में मान्यता नहीं दे सके हैं। अगर हम किसी एक भाषा को राष्ट्र भाषा के रूप में मान्यता देने का कदम उठाते हैं, तो इससे दूसरे भाषा भाषी अपनी भाषा का अपमान मानकर क्षुब्ध हो उठते हैं। इससे कभी कभी भयंकर घटनाएँ घटित हो जाती हैं। इस प्रकार भाषा भेद की समस्या हमारे राष्ट्र की एक प्रमुख समस्य बनी हुई है।

Similar questions