Hindi, asked by hussainkhan0074455, 9 months ago

-17. प्रकृति की शोभा बढ़ाने में वर्षा ऋतु का क्या योगदान हैं
है​

Answers

Answered by halamadrid
7

वर्षा ऋतू का प्रकृति की शोभा बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान है।

बारिश सबको पसंद होती है।इंसानों की तरह ही प्रकृति भी बारिश का इंतेजार करती है।बारिश के आगमान से प्रकृति का रूप बदल जाता है।पहली बारिश से मिट्टी की सौगंध सभी जगह फैल जाती है।

वर्षा ऋतू में पेड़ पौधों को भरपूर मात्रा में पानी मिलता है,जिस वजह से वे अच्छी तरह से बढ़ते है।फूलों और पत्तों का रंग और भी निखर के आता है।सभी जगह हरियाली दिखाई देती है।ऐसा लगता है,जैसे सभी जगह हरी चद्दर बिछाई गई है।

वर्षा ऋतू में वातावरण ठंडा हो जाता है।वर्षा ऋतू में तालाब,नदियों और झरने बारिश के पानी से भर जाते है,जिस वजह से इनकी शोभा और भी बढ़ जाती है।इस तरह,वर्षा ऋतू प्रकृति के सौंदर्य को और भी बढ़ा देता है।

Similar questions