History, asked by darshanpaldarshanpal, 1 month ago

18 सो 57 के विद्रोह के कारण और परिणाम8​

Answers

Answered by kiranmoryak
4

Answer:

1857 विद्रोह के कारण

1857 ई. के विद्रोह के अनेक कारण थे -

राजनीतिक कारण लार्ड डलहौजी ने देशी राज्यों को कंपनी के अधीनस्थ शासन क्षेत्रो में मिलाने की नीति को अपनाया। उससे धीरे-धीरे देशी राजे सशंकित होकर विद्रोह करने के लिए संगठित होने लगे। इसके अतिरिक्त अंग्रेजों ने भारतीयों को शासन से अलग रखने की नीति को अपनाया।

सामाजिक कारण देशी राज्यों के क्षेत्रों में हड़पने की नीति के चलते राज दरबार पर आजीविका के लिए आधारित व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति पर बहतु बुरा प्रभाव पड़ा। देशी राज्यों के सहयागे पर आधारित उद्योग दस्तकारियों और अन्य निजी व्यवसायों को गहरा धक्का पहुँचा। साधारण जनता में भी असंतोष फैलने लगा क्योंकि अंग्रेजों ने जातीय विभेद की नीति को अपनाकर उनकी भावना पर गहरी चोट पहुँचायी।

धार्मिक कारण अंग्रेजों की सुधारवादी नीति ने हिन्दुओं और मुसलमानों की धामिर्क भावनाओं को गहरा ठासे पहुँचाया। उदाहरणस्वरूप सती प्रथा का अंत, विधवाओं का पुनर्विवाह, ईसाइयो द्वारा धर्म प्रचार आदि घटनाओं ने कट्टर धर्मावलम्बियों को सशंकित बना दिया। लोगों को यह महसूस होने लगा कि भारतीय धर्मों का कुछ दिनों में नामाेि नशान मिट जायगा तथा संपूर्ण भारत में ईसाइर् धर्म फलै जायेगा। अंग्रेजों ने भी भारतीय संस्कृति को मिटा देना ही राजनीतिक दृष्टिकोण से लाभप्रद समझा क्योंकि इससे भारतीयों के हृदय से राष्ट्रीय स्वाभिमान तथा अतीत के गौरव की भावना का अंत हो जायगा। लेकिन अन्य उपनिवेशों के विपरीत अंग्रेज यह भूल गये थे कि भारतीय संस्कृति तथा धामिर्क श्रेष्ठता इतनी प्राचीन और महान थी कि उसे सहसा दबा सकना असंभव था।

सैनिक कारण अंग्रेजों की सेना में भारतीय सैनिकों की बहुतायत थी। कुछ छावनियों की सेनाओं में दृढ़ एकता पाई जाती थी। दूसरी ओर सैनिक अनुशासन बहुत ढीलाढाला था। सैनिकों में कई कारणों से असंतोष की भावना व्याप्त थी। चर्बी वाले कारतूसो के प्रयागे के विरूद्ध सैनिकों ने हथियार उठा लिये। क्रांति का मुख्य दायित्व भारतीय सेना पर था। जहाँ-जहाँ सैनिकों का सहयोग मिला, क्रांति की लहर दौड़ गई।

Explanation:

1857 विद्रोह के परिणाम

1857 ई. के गदर का भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के इतिहास पर गहरा प्रभाव पड़ा। कुछ अंग्रेज विद्वानों का मत है कि भारतीय इतिहास पर इस क्रांति का कोई प्रभाव नहीं पड़ा, यह तथ्य एकदम गलत है। इस क्रांति के परिणाम उल्लेखनीय हैं -

इस क्रांति के प्रभाव अंग्रेज और भारतीय मस्तिष्क पर बहुत बुरे पड़े। विद्रोह से पूर्व अंग्रेजों और भारतीयों का एक-दूसरे के प्रति सामान्य था किन्तु वे एक दूसरे के अपमान के लिए उत्सुक भी थे। लेकिन विद्रोह ने उनकी मनोवृत्ति को एकदम बदल दिया। विद्रोह का दमन बहुत अधिक कठोरता तथा निर्दयता से किया गया था जिसे भूलना भारतीयों के लिए असंभव था।

विद्रोह के परिणामस्वरूप अंग्रेजो ने ‘फूट डालो और शासन करो’ की नीति को अपनाया। उन्होंने शासन और सेना के पुनर्गठन का आधार धर्म और जाति को बनाया। विद्रोह ने हिन्दु-मुसलमानों को एक कर दिया था। लेकिन अब अंग्रेज हिन्दू-मुस्लिम एकता को तोड़ने का प्रयत्न करने लगे। इस दिशा में वे काफी सफल भी हुए।

1857 ई. की क्रांति ने भारत में राष्ट्रवाद तथा पुनर्जागरण का बीज बोया। इस क्रांति से आंदोलनकारियों को सदैव प्रेरणा मिलती रहती थी और उन्होंने 1857 ई. के शहीदों द्वारा जलाई मशाल को अनवरत रूप से ज्योतिर्मय रखने का प्रयास किया।

विद्रोह का सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव भावी ब्रिटिश भारत की शासन व्यवस्था पर पड़ा। कंपनी के शासन का अंत हो गया और भारतीय शासन की बागडोर ब्रि.टिश साम्राज्ञी के हाथों में चली गई। महारानी विक्टोरिया की राजकीय घोषणा के द्वारा भारत में उदार, मित्रता, न्याय एवं शासन पर आधारित राज्य की स्थापना की मनोकामना की गई।

Similar questions