Hindi, asked by shaluvaid12, 4 months ago

18वीं शताब्दी में बंगाल में किस प्रभावशाली व्यक्तित्व का उदय हुआ?*​

Answers

Answered by shishir303
1

➲  18वीं शताब्दी ने बंगाल में जिस प्रभावशाली व्यक्तित्व का उदय हुआ था, उनका नाम राजा राम मोहन राय था।

व्याख्या ⦂

✎... राजा राममोहन राय भारत में पुनर्जागरण के अग्रदूत माने जाते हैं। उन्होंने अनेक सामाजिक सुधार के कार्य किए, जिनमें सती प्रथा जैसी कुरीति का उन्मूलन उनकी विशेष उपलब्धि है। वह नई एवं आधुनिक विचारधारा के समर्थक थे। उनकी अनेक भाषाओं पर पकड़ थी और उन्हें भारतीय दर्शन की गहन जानकारी थी। वे भारतीय समाज में व्याप्त पुरानी कुरीतियों और तौर-तरीकों को हटाना चाहते थे ताकि भारतीय समाज में नई विचारधारा का आगमन हो और भारतीय समाज भी आधुनिक समाज बने। इसी कारण उन्होंने भारतीय समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध आंदोलन चलाया। उन्हीं के प्रयासों के कारण सती प्रथा जैसी कुरीति पर रोक लगी।  

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions