Social Sciences, asked by dk1842484, 6 hours ago

19. साक्षरता के महत्व पर टिप्पणी लिखिए।​

Answers

Answered by Anonymous
8

Answer:

साक्षरता का अर्थ:

साक्षरता का अर्थ है देश के अनपढ़ लोगों को पढ़ने लिखने योग्य बनाना।दूसरे शब्दों में कहें तो साक्षरता का अर्थ है साक्षर होना यानी पढ़ने लिखने की योग्यता हासिल करना। भारत में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपना नाम लिखने , पढ़ने योग्य हो जाए तो उसे साक्षर माना जाएगा।

अनपढ़ या अशिक्षित व्यक्ति भी हमारे समाज के ही अंग हैं। समाज का पूरा विकास तब तक संभव नहीं होता , जब तक देश का हर नागरिक शिक्षित नहीं हो जाता। लोकतंत्र में प्रजा ही असली शासक होती हैं।यदि ऐसे में प्रजा ही अनपढ़ होगी तो वह देश की बागडोर कैसे संभालेगी।

साक्षरता के महत्व :

भारत को गांव का देश कहा जाता है।हमारे देश में अधिकतर लोग गांव में रहते हैं। इनमें किसान और मजदूरों की संख्या बहुत अधिक है।निरक्षर लोगों में सबसे अधिक संख्या इन्हीं की है।और सबसे ज्यादा शोषण का शिकार भी निरक्षर व्यक्ति ही होता है।

चालक व्यापारी , चतुर व कुटिल नेता व सरकारी अधिकारी सभी इनका लाभ उठाते हैं।यदि देश के सभी नागरिक पढ़ लिख

कर साक्षर हो जाय तो , वो इन बुरे लोगों के बनाये जाल में फंसने से बच जाएंगे।साक्षर लोग ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लिए गए हर फैसले को अच्छे से समझ पाएंगे। और सरकार द्वारा उनके लिए चलाई गई योजनाओं का लाभ भी ले सकेंगे।

एक शिक्षित महिला अपने बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों को भी शिक्षित कर सकती हैं।साथ ही साथ रोजगार या नौकरी कर अपने परिवार को आर्थिक लाभ भी पहुंचा सकती हैं। जिससे परिवार के साथ समाज का भी भला होगा।

साक्षरता के अभाव में हमारे देश के किसान तथा मजदूर सदियों से अज्ञानता और अंधविश्वास की बेड़ियों में जकड़े हुए हैं। उन्हें ना तो अपने अधिकारों और ना ही सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता के बारे में ज्ञान होता है। और न ही वो अपने देश के गौरव के बारे में जानते है।

Attachments:
Similar questions