Social Sciences, asked by sukhvinder6, 8 months ago

19 वी सदी के मध्य में बम्बई
की आबादी में भारी वृद्धि क्यों हुई​

Answers

Answered by rritu0823
5

Explanation:

19वी सदी के मध्य में बम्बई की आबादी में भारी वृद्धि हुई क्योंकि उस वक्त शहरीकरण बहुत तेजी से बढ़ रहा था।

Answered by bhatiamona
2

19 वी सदी के मध्य में बम्बई की आबादी में भारी वृद्धि क्यों हुई​ ?

19वीं सदी के अंत में मध्य में बंबई की आबादी में भारी वृद्धि होने के निम्नलिखित कारण थे।

व्याख्या :

  • उस समय अंग्रेज मराठा युद्ध में मराठों की हार हो चुकी थी और बंबई को बंबई प्रेसीडेंसी घोषित कर दिया गया, जिससे यह शहर विकसित होने लगा।
  • उस समय कपास और अफीम का व्यापार बेहद प्रचलन में था, जिसके कारण इन वस्तुओं के व्यापारी, कारीगर और दुकानदार आदि भी दूर-दूर से आकर मुंबई में बसने लगे।
  • बंबई में कपड़ा मिलें भी लोगों के अधिक बसने का कारण बनीं। बंबई में उस समय बड़ी संख्या में कपड़े की मिलें खुलने लगीं, जिससे यहां की आबादी बढ़ती गई।
  • बंबई उस समय भी समुद्री व्यापार का भी एक बड़ा केंद्र था और यहां से भारत के 2 प्रमुख रेल नेटवर्क पश्चिम रेलवे एवं मध्य रेलवे का मिलन बिंदु भी था। इसी कारण लोगों को यहां पर आने जाने में आसानी थी। जिससे लोग ज्यादा संख्या मे आकर बसने लगे।
Similar questions