History, asked by pravin9827shriwas, 6 hours ago

1911 ईस्वी के चीनी क्रांति के उत्तरदाई के कारणों का विवेचना कीजिए​

Answers

Answered by jaishabhola1
1

Answer:

चीन सरकार की आर्थिक स्थिति अत्यन्त खराब थी। चीन-जापान युद्ध और बॉक्सर विद्रोह के समय चीन को विदेशियों के समक्ष नीचा देखना पङा था। मंचू सम्राट इतने निर्बल हो गये थे कि उनके लिये शासन संचालित करना कठिन हो गया था। इन परस्थितियों में एक निकम्मी सरकार को बदलने के लिये चीन में क्रांति होना अनिवार्य हो गया था।

Explanation:

hope it helps you

Answered by anushkan477
1

Answer:

चीन की 1911 की क्रांति के फलस्वरूप चीन के अन्तिम राजवंश (चिंग राजवंश) की समाप्ति हुई और चीनी गणतंत्र बना। यह एक बहुत बड़ी घटना थी। मंचू लोगों का शासन चीन पर पिछले तीन सौ वर्षों से चला आ रहा था जिसका अंत हो गया। बीसवीं शताब्दी में चीन एशिया का प्रथम देश था, जहाँ गणतांत्रिक सरकार की स्थापना हुई। चीन के क्रांतिकारियों ने फ्रांसवालों का अनुकरण किया और राजतंत्र का सदा के लिए अंत कर दिया।

वुहान में सन यात सेन की प्रतिमा

क्रांति के कारण संपादित करें

विदेशी शोषण के विरूद्ध प्रतिक्रिया संपादित करें

अंतर्राष्ट्रीय जगत में चीन ने हमेशा अपने को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र माना है। किन्तु दो अफीम युद्धों में पराजय के बाद चीन का सारा आत्माभिमान और गर्व गिरकर चकनाचूर हो गया। जब यूरोपीय लुटेरों ने चीन का दरवाजा जबरदस्ती खोल दिया और जब से चीन पर आर्थिक प्रभुत्व कायम करने के लिए विविध यूरोपीय देशों में एक भीषण होड़ प्रारंभ हो गई। चीन के कुछ देशभक्त नागरिक अपने देश की इस दुर्दशा से बहुत चिंतित रहते थे। उन्होंने समझ लिया कि जब तक उन्हें विदेशियों से छुटकारा नहीं मिलेगा, तब तक उनकी स्थिति में किसी तरह का सुधार नहीं होगा। वे मंचू-शासन को चीनी जनता का विदेशियों द्वारा शोषण के लिए मुख्य रूप से उत्तरदायी मानते थे। इसलिए विदेशियों का विरोध करने के लिए और मंचू-शासन का अंत करने के लिए वे अपना संगठन बनाने लगे। उन्नीसवीं शताब्दी के अंत में विदेशियों द्वारा शोषण इस कदर बढ़ गया कि चीन की जनता के समक्ष विदेशी शोषण से छुटकारा पाने के लिए अब एक व्यापक क्रांति के सिवा कोई

Explanation:

I hope u better understand

Similar questions