Math, asked by jp930920, 2 months ago

2. किसी फ्लाईओवर (flyover) को त्रिभुजाकार दीवार को विज्ञापनों के लिए प्रयोग किया
जाता है। दीवार को भुजाओं की लंबाइयाँ 122 m. 22m और 120m हैं (देखि
आकृति 129)। इस विज्ञापन से पति वर्ष ₹5000 प्रति m' की प्राप्ति होती है। एक कम्पनी
ने एक दीवार को विज्ञापन देने के लिए 3 महीने के लिए किराए पर लिया। उसने कुल किटमा
किराया दिया?​

Answers

Answered by bhojchandan302
0

Answer:

in which class do you read

Answered by Salmonpanna2022
3

Answer:

3 महीने के लिए कंपनी द्वारा दिया गया कुल किराया ₹ 1650000 होगा।

Step-by-step explanation:

प्रश्न :-

किसी पलाईओवर (flyover) की त्रिभुजाकार दीवार को विज्ञापनों के लिए प्रयोग किया जाता है। दीवार की भुजाओं की लंबाइयाँ 122 m, 22 m और 120 m हैं (देखिए आकृति 12.9)। इस विज्ञापन से प्रति वर्ष 5000 प्रति m^2 की प्राप्ति होती है।

ज्ञात करना है:-

3 महीने के लिए कंपनी द्वारा दिया गया कुल किराया ?

हल :-

माना त्रिभुज की भुजाएं a = 122 मी ,  b = 22 मी , c = 120 मी

त्रिभुज का अर्द्ध परिमाप, s = (a + b + c)/2

s = (122 + 22 + 120) / 2  

s = 264/2  

s = 132 मी  

अब हीरोन के सूत्र से,

त्रिभुजाकार दीवार का क्षेत्रफल ,

A  = √[s (s-a) (s-b) (s-c)]  

A = √[132(132 – 122) (132 – 22) (132 – 120)]  

A = √[132 × 10 × 110 × 12 ]

A =√[11× 12 ×10 × 11 × 10 × 12 ]

A =√[(11×11) × (12 × 12) ×(10×10)]

A = 11 × 12 × 10  

त्रिभुजाकार दीवार का क्षेत्रफल = 1320 मी²

दिया है , वार्षिक किराया = ₹5000 प्रति मी²

महीने का किराया = ₹5000 × 1/12 प्रति मी²

चूंकि कंपनी ने दीवारों को 3 महीने के किराए पर लिया है।

3 महीने के लिए कंपनी द्वारा दिया गया किराया = 1320 × 3 × 5000 × 1/12

→ 110 × 5 000 × 3

→ 550 000 × 3

→ ₹ 1 650 000  

अतः ,3 महीने के लिए कंपनी द्वारा दिया गया किराया ₹ 1650000 ।

Attachments:
Similar questions