Hindi, asked by payaldhull2003, 8 days ago

2
कवितावली' नामक कविता में तुलसी ने अपने युग की जिस दुर्दशा का चित्रण किया है, उसका
वर्णन अपने शब्दों में कीजिये।​

Answers

Answered by creativevidh
1

Answer:

'कवितावली' में उद्धृत छंदों के अध्ययन से पता चलता है कि तुलसीदास को अपने युग की आर्थिक विषमता की अच्छी समझ है। उन्होंने समकालीन समाज का यथार्थपरक चित्रण किया है। ... तुलसी दास तो यहाँ तक बताते हैं कि पेट भरने के लिए लोग गलत-सही सभी कार्य करते हैं। उनके समय में भयंकर गरीबी व बेरोजगारी थी।

Answered by bhatiamona
0

कवितावली' नामक कविता में तुलसी ने अपने युग की जिस दुर्दशा का चित्रण किया है, उसका वर्णन अपने शब्दों में कीजिये।​

कवितावली में तुलसीदास ने अपने युग की दुर्दशा का चित्रण किया है। उनके वर्णन के अनुसार उस समय जनसामान्य बेहद बेरोजगारी एवं गरीबी की अवस्था से गुजर रहा था। लोगों के पास आजीविका के साधन नहीं थे। किसानों की खेती की हालत बेहद खराब थी उन्हें खेती से पर्याप्त आमदनी नहीं हो पाती थी और अक्सर उनकी फसल चौपट हो जाया करती थी। लोगों के पास धन इतनी कमी थी कि भिखारियों को भीख तक ढंग से नहीं मिल पाती थी। दान धर्म जैसे कार्य बंद हो गए थे क्योंकि लोगों के पास धन ही नहीं था जो दान दें। व्यापारियों का व्यापार एकदम ठप हो गया था। लोगों को ढूंढने पर भी नौकरी नहीं मिलती थी चारों तरफ बेरोजगारी बेरोजगारी फैली थी।

#SPJ3

Learn more:

https://brainly.in/question/15639572

राम नाम मणि दीप धरु, जीह देहरी द्वार।

तुलसी भीतर बाहिरेहुँ जो चाहसि उजियार।।

रस क्या है?

https://brainly.in/question/26876125

निम्नलिखित काव्य पंक्तियों में निहित रस का नाम बताइए

दूलह श्री रघुनाथ बने, दुलही सिय सुंदर मंदिर माही।।

गावत गीत सबै मिलि सुंदरि वेद जुआ जुरि विप्र पढ़ाही।।

राम को रूप निहारति जानकी कंगन के नग की परछाहीं॥

याते सबै सुधि भूलि गई कर टेकि रही पल टारति नाहीं।​

Similar questions