Hindi, asked by amita81, 10 months ago

2. खेलों के महत्व के बारे में 10 +ines लिखिए।
1क​

Answers

Answered by anuragyadav14
11

Answer:

खेलकूद मनुष्य के जीवन का एक अभिन्न अंग है। जीवन के अन्य कार्य कलापों के साथ-साथ खेल-कूद के लिए भी समय निकालना बहुत आवश्यक है। आपने वह कहावत तो सुना ही होगा ‘ स्वस्थ मन स्वस्थ शरीर में ही होता है’ यानी अगर आप शारीरिक परिश्रम और खेल कूद में भाग लेंगे तो आप स्वस्थ रहेंगे और साथ ही आप अपने रोज के सभी कार्य सक्रिय रूप से कर पाएंगे। हम मनुष्य को मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से स्वस्थ रहना बहुत ही आवश्यक होता है जिसमें खेल कूद बहुत अहम भूमिका निभाते है।

खेल-कूद से हमारे मन का तनाव दूर होता है और इससे मन और शरीर को शांति मिलती है। कभी-कभी यही खेल कूद जीवन के मुश्किल समय में शरीर को शक्ति देता है। खेल-कूद शरीर में रक्त संचरण को सही रखता है।

नियमित रूप से खेलकूद में भाग लेने वाले लोग समय के महत्व को सही रूप में समझ पाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि खेलकूद प्रतियोगिताओं में हर एक मिनट और सेकेंड का बहुत मूल्य होता है जिसके कारण जीवन में भी समय के मूल्य को वह समझ पाते हैं।

Explanation:

pls mark me as brainliest


anuragyadav14: mark as brainliest
anuragyadav14: pls mark as brainliest
Similar questions