Math, asked by maahira17, 9 months ago

2 m लंबाई और 1 m चौड़ाई वाले दरवाज़े को एक दीवार में लगाया जाता है। दीवार की लंबाई 4.5 m तथा चौड़ाई 3.6m है (आकृति 11.6). हैं रु 20 प्रति \text{ m}^{2} की दर से दीवार पर सफेदी (white wash) कराने का व्यय ज्ञात कीजिए।

Answers

Answered by nikitasingh79
3

दरवाजे को छोड़कर दीवार को सफेद कराने का व्यय ₹ 284  है।

Step-by-step explanation:

दिया है :  

आयताकार दरवाज़े की लंबाई = 2 m

आयताकार दरवाज़े की चौड़ाई = 1 m

दीवार की लंबाई = 4.5 m  

दीवार की चौड़ाई =  3.6m

 

आयताकार दरवाज़े का क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई  

= 2 मीटर × 1 मीटर  

= 2 मीटर ²

 

दरवाजे सहित दीवार का क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई  

= 4.5 मीटर × 3.6 मीटर  

= 16.2 मीटर ²

 

अब, दरवाजे को छोड़कर दीवार का क्षेत्रफल = दरवाजे सहित दीवार का क्षेत्रफल - दरवाजे का क्षेत्रफल

दरवाजे को छोड़कर दीवार का क्षेत्रफल = 16.2 - 2  

दरवाजे को छोड़कर दीवार का क्षेत्रफल = 14.2 मीटर ²

 

1 मीटर² की दर से दीवार पर सफेदी (white wash) कराने का व्यय = ₹ 20

14.2  मीटर² की दर से दीवार पर सफेदी (white wash) कराने का व्यय = ₹ 20 × 14.2  = ₹ 284  

अतः, दरवाजे को छोड़कर दीवार को सफेद कराने का व्यय ₹ 284  है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (परिमाप और क्षेत्रफल ) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/13467021#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

एक तार आयत के आकार का है। इसकी लंबाई 40 cm और चौड़ाई 22 cm है। यदि उसी तार को दुबारा मोड़कर एक वर्ग बनाया जाता है तो प्रत्येक भुजा की माप क्या होगी? यह भी ज्ञात कीजिए की किस आकार का क्षेत्रफल अधिक होगा?

https://brainly.in/question/13477292#

 

एक आयत का परिमाप 130 cm है। यदि आयत की चौड़ाई 30 cm हो तो आयत की लंबाई ज्ञात कीजिए। आयत का क्षेत्रफल भी ज्ञात कीजिए।

https://brainly.in/question/13477435#

Answered by veenadewasi1732
1

Step-by-step explanation:

दीवार का कुल क्षेत्रफल =लंबाई * चौड़ाई

=(4.5*3.6) m

16.2m

दरवाजे का क्षेत्रफल =

Similar questions