Hindi, asked by naziapasha028, 3 months ago

2. मेरा बचपन पाठ एक आत्मकथा है।
आत्मकथा का क्या मतलब है?
h​

Answers

Answered by shishir303
0

‘मेरा बचपन’ पाठ एक आत्मकथा है, आत्मकथा का मतलब स्वयं के जीवन का वृतांत से है।

व्याख्या ⦂

✎... आत्मकथा यानि आत्म कथ्य अर्थात स्वयं के बार मे कथन। आत्मकथा लेखन का मुख्य उद्देश्य आत्मकथा लेखक द्वारा स्वयं के जीवन का मूल्यांकन करना है, तथा पाठकों के समक्ष अपने दृष्टिकोण से प्रस्तुत करना है।

आत्मकथा स्वयं से संबंधित होती है अथवा आत्मकथा के माध्यम से स्वयं के विषय में लिखा जाता है यानी उस आत्मकथा का जो लेखक है वह अपने जीवन वृतांत के बारे में वर्णन करता हैय़ इस वर्णन में वह अपने जीवन का समग्र मूल्यांकन करता हुआ और आत्म अवलोकन करता हुआ पाठकों को अपने दृष्टिकोण से प्रस्तुत करता है। इसमें वह अपने पिछले अपने जीवन के बीते हुए समय के बारे में विवेचन एवं विश्लेषण करता रोचक और व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करता है, जिससे पाठक उसके जीवन के विषय में रुचि लेकर उसके जीवन को पढ़ें।  

आत्मकथा लेखन साहित्य की एक विधा है, जिसमें आत्मकथा का रचनाकार अपने जीवन वृतांत का वर्णन करता है। आत्मकथा अक्सर प्रसिद्ध व्यक्तियों द्वारा ही रखी जाती है। जिसके बारे में पहले से लोग जानते हैं तथा और अधिक जानना चाहते हैं।

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions