Geography, asked by sunidhisharma90, 10 months ago

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए :
(i) पार्थिव ग्रह चट्टानी क्यों हैं?
(ii) पृथ्वी की उत्पत्ति संर्वोधत दिये गए तक में निम्न वैज्ञानिकों के मूलभूत अंतर बताएँ ।
(क) कान्ट व लाप्लेस (ख) चैम्बरलेन व मोल्टन
(iii) विभेदन प्रक्रिया से आप क्या समक्षते हैं।
(iv) प्रारम्भिक काल में पृथ्वी के धरातल का स्वरूप क्या था?
(v) पृथ्वी के वायुमंडल को निर्मित करने वाली प्रारंभिक गैसें कौन सी थीं?

Answers

Answered by nikitasingh79
30

Answer:

(i) पार्थिव ग्रह चट्टानी इसलिए हैं क्योंकि यह ग्रह आरंभ में चट्टानी ग्रह थे। ये ग्रह जनक तारे के निकट थे। यहां अधिक तापमान के कारण गैसे संघनित नहीं हुई।  यह ग्रह आकार में छोटे थे।  इनमें गुरुत्वाकर्षण शक्ति कम थी तथा यह चट्टानी रूप में थे।  

(ii) पृथ्वी की उत्पत्ति संर्वोधत दिये गए तर्को में निम्न वैज्ञानिकों के मूलभूत अंतर निम्न प्रकार से है :  कान्ट व लाप्लेस के अनुसार पृथ्वी की उत्पत्ति धीमी गति से घूमते हुए पदार्थों के बादल (नीहारिका ) से हुई परंतु चैंबर्लेन व मोल्टन के अनुसार द्वैतारक सिद्धांत के अनुसार एक भ्रमणशील तारे के सूर्य से टकराने से पृथ्वी की उत्पत्ति हुई।  

(iii) विभेदन प्रक्रिया :  

हल्के व भारी घनत्व वाले पदार्थों के अलग होने की प्रक्रिया को विभेदन कहा जाता है। पृथ्वी की रचना भी इसी प्रक्रम के अनुरूप हुई है भारी पदार्थ जैसे लोहा पृथ्वी के केंद्र में चले गए और हल्के पदार्थ पृथ्वी की सतह की तरफ आ गए।  

विभेदन की इस प्रक्रिया  द्वारा पृथ्वी का पदार्थ अनेक पर्तो में अलग हो गया जैसे पर्पटी, प्रावार, क्रोड़ आदि।  

(iv) प्रारम्भिक काल में पृथ्वी के धरातल का स्वरूप निम्न प्रकार था :  

प्रारम्भिक काल में पृथ्वी चट्टानी, गर्म और निर्जन ग्रह थी, जिसका वायुमंडल सघन नहीं था जो हाइड्रोजन व हीलियम गैसों से बना था।  

(v) पृथ्वी के वायुमंडल को निर्मित करने वाली प्रारंभिक गैसें हाइड्रोजन व हीलियम थीं।  

वायुमंडल में आरंभ में जलवाष्प, नाइट्रोजन ,कार्बन डाइऑक्साइड , मीथेन और अमोनिया गैसों की अधिकता थी और स्वतंत्र ऑक्सीजन बहुत कम मात्रा में थी।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

1. बहुवैकल्पिक प्रश्न :

(i) निम्नलिखित में से कौन सी संख्या पृथ्वी की आयु को प्रदर्शित करती है?

(क) 46 लाख वर्ष (ख) 4600 करोड़ वर्ष (ग) 13.7 अरब वर्ष (घ) 13.7 खरब वर्ष

(ii) निम्न में कौन सी अवधि सबसे लंबी है:

(क) इओन (Eons) (ख) महाकल्प (Era)

(ग) कल्प (Period) (घ) युग (Epoch)

(iii) निम्न में कौन सा तत्व वर्तमान वायुमंडल के निर्माण व संशोधन में सहायक नहीं है?

(क) सौर पवन (ख) गैस उत्सर्जन

(ग) विभेदन (घ) प्रकाश संश्लेषण

(iv) निम्नलिखित में से भीतरी ग्रह कौन से हैं:

(क) पृथ्वी व सूर्य के बीच पाए जाने वाले ग्रह

(ख) सूर्य व छुद्र ग्रहों की पट्टी के बीच पाए जाने वाले ग्रह

(ग) वे ग्रह जो गैसीय हैं।

(घ) बिना उपग्रह वाले ग्रह।

(v) पृथ्वी पर जीवन निम्नलिखित में से लगभग कितने वर्षों पहले आरंभ हुआ।

(क) 1अरब 37 करोड़ वर्ष पहले (ख) 460 करोड़ वर्ष पहले

(ग) 38 लाख वर्ष पहले (घ) 3 अरब, 80 करोड़ वर्ष पहले

https://brainly.in/question/11797439

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :

(i) बिग बैंग सिद्धांत का विस्तार से वर्णन करें।

(ii) पृथ्वी के विकास संबंधी अवस्थाओं को बताते हुए हर अवस्था/चरण को संक्षेप में वर्णित करें।

https://brainly.in/question/11797498

Similar questions